पूर्व विधायक की दबंगई, क्रेसर प्लांट पर किया जबरन कब्जा
Mar 08 2021
ग्वालियर। चंबल क्षेत्र के एक पूर्व विधायक की दबंगई से परेशान एक परिवार ने प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से न्याय की गुहार लगाईं है, ग्वालियर शहर के इस सभ्रांत व्यापारी का आरोप है कि पूर्व विधायक रणवीर जाटव व उनके परिवार ने गहरा षडय़ंत्र रच कर फर्जी मुख्तयारनामा के आधार पर गोहद के पिपरसाना स्थित एक क्रेसर प्लांट पर जबरन कब्जा कर लिया गया है। यही नही पूर्व विधायक ने सत्ता का दुरुपयोग करते हुए व्यापारी पर हरिजन एक्ट का झूठा मुकदमा भी दर्ज करा दिया है, और व्यापारी की अन्य सम्पति को भी नुक्सान पहुंचाकर मानसिक प्रताडऩा दे रहा है। क्रेसर प्लांट संचालक राजेन्द्र प्रसाद खण्डेलवाल द्वारा इस मामले में जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन से लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं अन्य नेतागणो को शिकायती आवेदन देते हुए न्याय की गुहार लगाई है।
क्रेसर प्लांट संचालक राजेन्द्र प्रसाद खण्डेलवाल ने आज पत्रकार वार्ता के माध्यम से बताया कि पिपरसाना में वर्ष 2017 में उसके द्वारा श्रीजी इंफ्राटेक फर्म के नाम से एक क्रेसर प्लांट लगाया गया था। जिसमें चेतन प्रकाश गुप्ता बतौर पार्टनर 40 प्रतिशत के हिस्सेदार साथ थे। इस हिस्सेदारी में गड़बड़ी करते हुए चेतन प्रकाश गुप्ता द्वारा खुद को श्रीजी इंफ्राटेक का पावर ऑफ अटर्नी धारक बताते हुए 16 दिसंबर 2020 को उक्त क्रेसर प्लांट भगवती इंफ्राटेक के नाम बेच दिया गया। ज्ञात हो कि भगवती इंफ्राटेक की हिस्सेदार मोनिका मौर्य पुत्री विद्याराम मौर्य पूर्व विधायक व भाजपा नेता रणवीर जाटव की साली हैं, जिनके द्वारा पिपरसाना स्थित क्रेसर प्लांट पर जबरन कब्जा कर लिया गया है। व्यापारी राजेन्द्र प्रसाद खण्डेलवाल ने बताया कि उसका क्रेसर कब्जाते हुए आरोपी शैलेन्द्र यादव व गोहद के पूर्व विधायक रणवीर जाटव द्वारा उसे जान से मारने की धमकी दी जा रही है। इस कारण पीडि़त व्यापारी और उसका पूरा परिवार बेहद मानसिक प्रताडऩा झेल रहा है।
उल्लेखनीय यह है कि इस हाई प्रोफाइल मामले की जानकारी पीडि़त द्वारा भिंड प्रशासन, ग्वालियर प्रशासन से लेकर प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह तथा जांच एजेंसियों तक से की गई है। लेकिन कही से कोई न्याय की उम्मीद नहीं जगी, बल्कि उलटे उसके ऊपर कई विभागों के नोटिस पर नोटिस मिल रहे हैं। इससे परेशान होकर पीडि़त व्यापारी राजेन्द्र प्रसाद खण्डेलवाल ने न्यायालय में प्रकरण की शिकायत की है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









