टूटते रिश्तों को जोडऩे का माध्यम है परिचय सम्मेलन: ऐरन

Mar 08 2021

ग्वालियर। खुद पर आत्म निर्भर पर हो मेरा जीवनसाथी युवती ने कहा, ग्वालियर अग्रवाल परिचय सम्मेलन के दूसरे दिन मंच पर 345 युवक युवतीयो ने सम्मेलन में परिचय दिया, परिचय देते हुए युवती ने कहा कि मुझे जीवनसाथी ऐसा चाहिए जो स्वय पर निर्भर हो न कि माता पिता पर, कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्रीमती उषा सिंघल नगर निगम परिषद जोरा थी एवं मुन्ना लाल गोयल पूर्व विधायक मुख्य अतिथि थे एमडी पाराशर श्रीमती वन्दना शर्मा, अतिथि थी,
कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश ऐरन ने की, राजेश ऐरन ने कहा कि परिचय सम्मेलन के कार्यकर्ता समाज में टुटे हुये रिशतो को जोडऩे का कार्य कर रहे हैं, आज परिचय सम्मेलन में युवक युवतियों का परिचय नीलम शाह विनीता तायल, मालती गोयल ललिता बसंल ज्योति अग्रवाल, रश्मि अग्रवाल ने कराया, चबल संभाग से पधारे अग्रबन्धुय महेस चंद मंगल, सेवा राम गुप्ता मोनू गोयल का स्वागत दिलीप अग्रवाल, प्रदीप अग्रवाल, मुकेश सिंघल, शोर्य अग्रवाल विनोद अग्रवाल ने किया,
अग्रवाल परिचय समेलन के 75वा आयोजन पर साधना गोयल, वन्दना अग्रवाल, प्रीती बिंदल, सुनीता बसंल, सुधा अग्रवाल सहित 72 कार्यकर्ताओं का सम्मान किया गया।