शहर के 12 स्थानों पर ट्रैफिक वार्डनों ने संभाली यातायात व्यवस्था

Mar 08 2021

ग्वालियर। यातायात पुलिस ग्वालियर एवम् एसोसिएशन ऑफ ग्वालियर यूथ सोसाइटी द्वारा आयोजित परिवहन यातायात परिचर्चा के बाद से ही लगातार यातायात पुलिस शहर में विभिन्न आयोजन के माध्यम से शहर की यातायात व्यवस्था सुधार करने के लिए प्रयासरत हैं बाजारों में सुधार और चौराहे पर सुधार कार्य जोर शोर से प्रारंभ कर दिया है उक्त आयोजन पुलिस महानिरीक्षक अविनाश शर्मा, पुलिस अधीक्षक अमित सांघी के दिशा निर्देश पर शहर में विभिन्न आयोजन आयोजित किए जा रहे हैं ट्रैफिक वार्डन भी अपनी सुविधानुसार अपनी सेवाएं यातायात पुलिस को दे रहे हैं आज भी शहर के 12 स्थानों पर ट्रैफिक वार्डनो ने अहम भूमिका निभाई इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पांडेय, डीएसपी यातायात पुलिस आर एन त्रिपाठी, डीएसपी यातायात नरेश अननोटिया, टीआई प्रजापति, हिमांशु द्विवेदी, सूबेदार प्रबल प्रताप, सूबेदार सोनम, सूबेदार स्मृति, सूबेदार भी स्थानों पर जाकर ट्रैफिक वार्डनो का मनोबल बढ़ाने का काम कर रहे थे इस प्रकार 12 चौराहों पर ट्रैफिक वार्डनो ने यातायात व्यवस्था संभालने का कार्य किया गुरूद्वारा पर संजय क_ल, दीपक अग्रवाल, मयूर गर्ग सीए, मोहन अग्रवाल, फूलबाग चौराहे पर राजीव दवे, राम निवास माहेश्वरी, गिरीश तारे, पड़ाव पर अरूण प्रधान, अभिषेक, मानस गोयल, बहोड़ापुर राकेश अग्रवाल, सुनील राय, सराफा बाजार महेंद्र साहू, मनीष बांदिल, हनुमान चौराहा आरके पचौरी, विक्की कुशवाह, माधवगंज मनोज सांघी, सुनील गोयल, मुकुंद लधाटे, दौलत गंज एवंम टोपी बाजार नवीन अग्रवाल, आशुतोष द्विवेदी, अमित कुकरेजा, राजेन्द्र वर्मा उपस्थित थे
सम्पूर्ण कार्यवाही में सभी वार्डनो ने गलत चल रहे वाहन चालकों को समझाने का प्रयास किया और निवेदन किया की खुद जागरूक बनें और दूसरों को भी सुरक्षित यातायात के लिए प्रेरित करें।