14 मार्च को गोडसे यात्रा में 17 राज्यों के हिंदू महासभा के सदस्य होंगे शामिल
Mar 08 2021
ग्वालियर। 14 मार्च को हिंदू महासभा गोडसे यात्रा निकालेगी और हर हाल में निकालेगी। गोडसे यात्रा में हिंदू महासभा के 17 राज्यों के प्रतिनिधि शामिल होंगे। हिंदू महासभा की बैठक में कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ इस यात्रा को निकालने का संकल्प लिया है। हिंदू महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयवीर भारद्वाज ने बताया कि प्रशासन से अनुमति मांगी गई है। वह नहीं भी देंगे तो यह यात्रा हम निकालेंगे, जबकि प्रशासन हिंदू महासभा की हर गतिविधि पर नजर रखे हुए हैं। प्रशासन ने इशारा किया है कि ऐसा कोई भी कार्यक्रम जिससे माहौल बिगड़ता है उसे नहीं होने दिया जाएगा।
अखिल भारत हिन्दू महासभा 14 मार्च को गोडसे यात्रा निकालने जा रही है जो ग्वालियर में हिमस के कार्यालय दौलतगंज से शुरू होगी और सड़क मार्ग से होते हुए दिल्ली में हिन्दू महासभा भवन मंदिर मार्ग पर राष्ट्रीय नेताओं की भागीदारी के साथ पूरी होगी। हिंदू महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयवीर भारद्वाज ने बताया कि यात्रा के माध्यम से नाथूराम गोडसे के बारे में लोगों को बताया जाएगा। ग्वालियर से दिल्ली तक पूरे रास्ते गोडसे के ज्ञान को बांटा जाएगा। हिंदू महासभा की गोडसे यात्रा निकालने का मकसद सिर्फ इतना है कि देश का बच्चा-बच्चा गोडसे के बारे में जाने। क्योंकि अभी तक लोग उनके सही साहित्य से अनजान हैं। यात्रा के लिए अनुमति मांगी गई है, लेकिन अभी तक प्रशासन से अनुमति नहीं मिली है।
अखिल भारत हिन्दू महासभा द्वारा 14 मार्च को ग्वालियर से दिल्ली तक निकाली जाने वाली गोडसे यात्रा की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए लगातार बैठकें हो रही हैं। वार्ड 44 में जिला अध्यक्ष हरिदास अग्रवाल की अध्यक्षता में बैठक हुई है। बैठक में हिन्दू महासभा के डॉ जयवीर भारद्वाज, विनोद जोशी, लालजी शर्मा, हरिदास अग्रवाल और मोहन सिंह ने विचार रखे। बैठक में आरती सूर्यवंशी को महिला हिन्दू महासभा की जिला संयोजिका बनाया गया है।
इन राज्यों के सदस्य होंगे यात्रा में शामिल
अभी तक आंध्र प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र, केरल, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, उत्तराखंड, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, पश्चिम बंगाल सहित 17 राज्यों के प्रतिनिधियों ने गोडसे यात्रा में शामिल होने की सहमति मिल गई है। यह सभी गोडसे यात्रा में शामिल होंगे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









