अग्रसेवा मंच ने किया सिंह का स्वागत

Mar 07 2021

ग्वालियर। अग्रसेवा राजनीतिक मंच के प्रतिनिधियों ने पूर्व सभापति और भाजपा के नगर निगम के निर्वाचन प्रभारी ब्रजेन्द्र सिंह जादौन से उनके निवास पर भेंट की। प्रतिनिधि मंडल ने जादौन को नए दायित्व के लिए बधाई दी और पुष्पहार पहना कर स्वागत किया। प्रतिनिधि मंडल ने नगर निगम निर्वाचन में अग्रवाल समाज के वैश्य प्रत्याशियों को भाजपा से टिकट देने हेतु प्रत्याशियों के आवेदन समर्थन पत्र के साथ सौंपे। प्रतिनिधि मंडल में संयोजक श्रीराम गोयल, सचिव अर्जुन जैन, डॉ. अरविंद मित्तल, महेंद्र अग्रवाल, अशोक गुप्ता, विपिन खेतान, राजकुमार सिंघल, दीपक अग्रवाल, तथा वैश्य समाज की महापौर पद प्रत्याशी मोनिका जैन, वार्ड 14 से प्रत्याशी मोनिका गर्ग, वार्ड 18 से प्रत्याशी डॉ. हरिओम सिंघल, वार्ड 41 से प्रत्याशी सुमन सिंघल आदि प्रमुख रूप से सम्मिलित थे।