बाइक की टक्कर से महिला घायल, आरोपी मौके से भागा
Mar 07 2021
ग्वालियर। रोजाना की तरह रविवार की सुबह मार्निंग वॉक पर अपने बच्चे के साथ निकली महिला को पीछे से तेज व लापरवाही से बाइक दौड़ा रहे युवक ने टक्कर मार दी। बाइक की टक्कर लगने से महिला गंभीर रुप से घायल हो गई। जबकि बाइक सवार हादसे को अंजाम देकर मौके पर ही बाइक छोड़कर भाग निकला। घटना रविवार सुबह गोला का मंदिर स्थित आईटीआई कॉलेज के पास की है। हादसे की सूचना मिलते ही मोके पर पहुंची थाना गोला का मंदिर पुलिस ने घायल महिला को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराने के बाद आरोपी की तलाश शुरु कर दी है।
थाना गोला का मंदिर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गदाईपुरा निवासी रेखा धाकड़ पत्नी विकास धाकड़ मूलत: जौरा जिला मुरैना की रहने वाली है वर्तमान में वे परिवार के साथ यहां रह रही है रेखा रोजाना की तरह रविवार की सुबह अपने बच्चे को साथ लेकर सुबह की सैर पर घर से निकली थी, जब वह लौटकर गोला का मंदिर मार्ग स्थित आईटीआई कॉलेज के पास पहुंची तभी पीछे से तेज व लापरवाही से बाइक सवार ने पीछे से टक्कर मार दी। बाइक की टक्कर लगने से महिला रेखा गंभीर रुप से घायल हो गई। घटना को अंजाम देकर आरोपी युवक मौके पर ही बाइक छोड़ कर फरार हो गया। हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची थाना गोला का मंदिर पुलिस ने परिजनों को सूचना देकर महिला को उपचार के लिए सिटी सेंटर स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया है जहां उसकी हालत चिंताजनक बताई गई है। गोला का मंदिर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बाइक के नंबर के आधार पर उसकी तलाश शुरु कर दी है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









