हवाओं का रुख बार-बार बदल रहा

Mar 07 2021

ग्वालियर। पिछले दो दिन से जिले में लगातार आ रहे पश्चिमी विक्षोभ के कारण हवाओं का रुख बार-बार बदल रहा है। इससे मध्य प्रदेश में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी है।
वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ अफगानिस्तान और उससे लगे पाकिस्तान पर सक्रिय है। इस सिस्टम के प्रभाव से पाकिस्तान के मध्य में एक प्रेरित चक्रवात बन गया है। इससे हवा का रुख दक्षिणी और दक्षिण- पश्चिमी बना हुआ है। इससे तापमान में बढ़ोतरी होने लगी है। इस सिस्टम के उार भारत से आगे बढऩे पर एक बार फिर हवा का रुख उारी होने लगेगा। इससे आठ मार्च से दस मार्च तक तीन दिन तापमान में गिरावट होने लगेगी। इसके बाद एक बार फिर मौसम का मिजाज बिगडऩे की संभावना है।