इस मार्च ज़ी सिनेमा, एंड पिक्चर्स और ज़ी बॉलीवुड मना रहा है भारतीय सिनेमा की सबसे दमदार महिला किरदारों का जश्न!
Mar 06 2021
मार्च के महीने में महिला दिवस मनाया जाता है और इस खास मौके पर ज़ी के हिंदी मूवी चैनल्स महिलाओं के लिए ऐसी फिल्मों का गुलदस्ता लेकर आ रहे हैं, जिनमें दमदार महिला किरदारों ने अपने अभिनय की छाप छोड़ी है। तो इस पूरे महीने ज़ी सिनेमा, एंड पिक्चर्स और ज़ी बॉलीवुड पर इन शानदार फिल्मों का मज़ा लीजिए।
- सूरज पे मंगल भारी में तुलशी राणे के रोल में फातिमा सना शेख
महिलाएं हर इंडस्ट्री में सफलता हासिल कर रही हैं, यहां तक कि उन क्षेत्रों में भी, जो पहले पुरुषों के वर्चस्व वाले क्षेत्र कहलाते थे। फिल्म सूरज पे मंगल भारी में तुलशी राणे के रोल में फातिमा सना शेख ने एक लड़की की अटूट लगन दर्शायी गई है, जो डीजे बनने का सपना देखती है। अपने इस ख्वाब को पूरा करने के लिए वो समाज और शादी के दायरों से बाहर निकलती है। तो 14 मार्च को दोपहर 3:17 बजे ज़ी सिनेमा पर इस फिल्म का मजा जरूर लीजिए, जिसमें दिलजीत दोसांझ ने सूरत सिंह ढिल्लों के रोल में और मनोज बाजपेयी ने मधुमंगल राणे के रोल में दर्शकों को खूब गुदगुदाया है।
- गुंजन सक्सेना : द कारगिल गर्ल में गुंजन सक्सेना के रोल में जान्हवी कपूर
गुंजन सक्सेना देश के युवाओं के लिए एक प्रेरणा है। जान्हवी कपूर ने इस फिल्म में एक फाइटर पायलट गुंजन का रोल बखूबी निभाया है। यहां तक कि जब गुंजन को दुनिया के बंधनों का सामना करना पड़ता है, तब भी वो लगातार संघर्ष करती हैं और जीत हासिल करती हैं। गुंजन की लगन और उनकी इच्छाशक्ति सभी को चुनौतियों से लड़ने के लिए प्रेरित करेगी, ताकि हम अपना मकसद हासिल कर सकें। देखिए ये प्रेरणादायक कहानी 20 मार्च को दोपहर 12:45 बजे, एंड पिक्चर्स पर।
- खाली पीली में पूजा के रोल में अनन्या पांडे
वो दिन गए, जब एक हीरो अबला नारी की मदद किया करता था। फिल्म खाली पीली में पूजा के रोल में अनन्या पांडे इस बात की सटीक मिसाल हैं। वो नए जमाने की एक दबंग लड़की है, जो खुद गुंडों से लड़ाई करती है और निडर होकर अपनी जिंदगी जीती है। इस फिल्म में वो एक स्मार्ट चुलबुली और कॉमिक स्टाइल की लड़की है, जिनके साथ ब्लैकी के रोल में हैं ईशान खट्टर। यह एक लफड़े की सवारी है, जो आप जरूर करना चाहेंगे। तो देखने के लिए तैयार हो जाइए खाली पीली, 19 मार्च को रात 8 बजे सिर्फ एंड पिक्चर्स पर।
- फिल्म क्रांतिवीर में मेघा दीक्षित के रोल में डिंपल कपाड़िया
सुपरहिट फिल्म क्रांतिवीर में डिंपल कपाड़िया ने मेघा दीक्षित की भूमिका निभाई है, जिन्हें प्रताप 'कलम वाली बाई' कहते हैं। यह एक जाना माना किरदार है, जिसे हम सभी ने खूब सराहा। एक पत्रकार के रूप में उनकी जोरदार परफॉर्मेंस ही फिल्म की खासियत है। उनके हौसले से ही नाना पाटेकर का किरदार प्रताप तिलक प्रेरित होता है और अपने आसपास बदलाव लाने की लड़ाई लड़ता है। फिल्म क्रांतिवीर में डिंपल कपाड़िया को देखिए एक यादगार परफॉर्मेंस में 15 मार्च को रात 8 बजे ज़ी बॉलीवुड पर।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









