छात्रों ने सरकार और व्यापमं का पुतला फूंका

Mar 06 2021

ग्वालियर। व्यापमं घोटाला 2 के खिलाफ शनिवार को कृषि महाविद्यालय ग्वालियर के छात्रों का12 वा दिन है शनिवार को कृषि महाविद्यालय के छात्रों ने जिस कंपनी ने आरएईओ/एसएडीओ पेपर कराया था उसका पुतला फूंका ओर जूते चप्पल मारे। यह कंपनी पहले से ही 3 राज्यो में ब्लैकलिस्ट है। और व्यापमं ने इस ब्लैकलिस्ट कंपनी से पेपर कराया इससे पहले छात्रों ने सरकार और व्यापमं का पुतला फूंका था और व्यापमं का पिंडदान किया। ताकि भगवान व्यापमं को सद्बुध्दि दे। छात्रों की मांग है कि इसकी निष्पक्ष जांच हो और जो दोषी हो उन पर कार्यवाही की जाए और जांच जल्द की जाए और परीक्षा निरस्त कर फिर से करवाई जाए। और अब परीक्षा इस ब्लैकलिस्ट कंपनी से नही होनी चाहिए छात्रों के आंदोलन का आज 12 वा दिन था छात्रों की मांग न मानने पर पूरे मध्यप्रदेश में आंदोलन को ओर तेज़ किया जाएगा ओर पूरे मध्यप्रदेश की जनता को व्यापमं घोटाला 2 से अवगत कराया जाएगा