फ्रंटलाइन वर्कर व बुजुर्ग लगवा रहे टीका

Mar 06 2021

ग्वालियर। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए शुरु किए गए टीकाकरण कार्यक्रम के तीसरे चरण में शनिवार को सुबह नौ बजे से कुल 11 सेंटरों पर टीका लगाने का काम शुरु हो गया। शुक्रवार को अवकाश होने के कारण आज शनिवार की सुबह से ही सभी सेंटरों पर बुजुर्ग व हेल्थ वर्कर टीके का दूसरा डोज व फं्रटलाइन वर्कर टीका का पहला डोज लगवाने के लिए संबंधित सेंटर पर सुबह नौ बजे से पहले ही पहुंच गए थे। स्वास्थ्य विभाग ने आज कुल साढ़े तीन हजार लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाने का लक्ष्य रखा था।
तीसरे चरण में साठ साल से ऊपर की उम्र वालों के साथ ही पैतालीस वर्ष से अधिक के बीमार लोगों को टीका लगाया जा रहा है। बुजुर्गों व बीमार लोगों के साथ ही इन सभी सेंटरों पर स्वास्थ्य कर्मियों व फं्रटलाइन वर्करों को भी टीका लगाया जा रहा है। सेंटर पर अव्यवस्था नहीं हो इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने बुजुर्गों व फं्रटलाइन व स्वास्थ्य कर्मियों को रजिस्टे्रशन कराने के लिए अलग-अलग काउंटर ही नहीं बनाए हंै बल्कि टीका लगवाने के लिए अलग-अलग कक्ष भी बीते रोज ही तैयार कर दिए थे।