बिटक्वॉइन के नाम पर 12 लाख ठगे
Mar 06 2021
ग्वालियर। बिटक्वॉइन और प्रॉपर्टी में इंवेस्टमेंट के नाम पर 10 महीने में रकम दोगुना करने का लालच देकर दो युवक 12 लाख रुपए ठग ले गए। वारदात कोचिंग संचालक के साथ हुई है। पीडि़त ने मामले की शिकायत माधवगंज थाना में की है। इस पर शनिवार को दो आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है।
बहोड़ापुर ए-ब्लॉक आनंद नगर निवासी उमेश शर्मा (42) पुत्र केडी शर्मा कोचिंग संचालक हैं। वर्ष 2019 में उनकी मुलाकात अमित जैन और प्रमोद वर्मा से हुई। दोनों ने बताया, वह फाइनेंस कंपनी चलाते हैं। अमित ने कंपनी नाम फॉर एवर ट्रेड बताते हुए कहा था कि उनकी कंपनी बिट कॉइन में इंवेस्टमेंट कर 10 महीने में लगाए गए पैसे डबल करके देती है। इसके लिए ग्राहक का वॉलेट बनाया जाता है। साथ ही, वेबसाइट पर लॉग इन पासवर्ड मिलता है, जिससे वह अकाउंट को कभी भी चेक कर सकता है।
वहीं, प्रमोद ने कंपनी का नाम माय एमएलएम मार्केटिंग बताया था। यह कंपनी प्रॉपर्टी में इंवेस्टमेंट करती है। इस पर कोचिंग संचालक उमेश शर्मा ने अपने नाम के अलावा पिता केडी शर्मा, पत्नी कल्पना शर्मा, भाई रमेश और गिरजेश के नाम से करीब 12 लाख रुपए दोनों कंपनी में इंवेस्टमेंट कर दिया। पहली रकम 5.10 लाख रुपए 5 जुलाई 2019 को दी गई। इसके बाद 11 अप्रैल 2020 को शेष रकम दी गई। इसी बीच मार्च में लॉकडाउन लग गया।
10 महीने बाद कोचिंग संचालक ने डबल के रूप में रकम वापस मांगी, तो अमित और प्रमोद ने फोन रिसीव करना बंद कर दिया। इससे कोचिंग संचालक व परिवार परेशान हो गया। दबाव डाला, तो आरोपियों ने रुपए देने से मना कर दिया। मामले की शिकायत उमेश ने माधवगंज थाना में की, क्योंकि लेनदेन आरोपियों के घर चितेराओली में हुआ था। पुलिस ने शनिवार को दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
कोचिंग संचालक उमेश ने बताया, ठग अमित और प्रमोद 12 लाख रुपए तो ले गए, लेकिन जिंदगी भर के लिए शुगर (डायबिटीज) की बीमारी दे गए। कोरोना कॉल में लॉकडाउन के चलते धंधा चौपट हो गया। इधर, ठगी हो गई। लगातार टेंशन में रहने के कारण यह डायबिटीज हो गई।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









