हाईकोर्ट बार ऐसोशिएशन के चुनाव हुए

Mar 05 2021

ग्वालियर। हाईकोर्ट बार ऐसोशिएशन की नई कार्यकारिणी के गठन के लिए शुक्रवार को जिला कोर्ट में पुलिस की कड़ी सुरक्षा के बीच अधिवक्ताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। अपनी जीत के लिए प्रत्याशियों ने तगड़ी किलेबंदी की। सुबह तय समय पर पुलिस की कड़ी सुरक्षा में वोटिंग शुरू हुई। चुनाव में विभिन्न पदों पर खड़े प्रत्याशियों के समर्थक वोट डालने जाते हुए वकीलों से गुहार कर पक्ष में वोट करने की अपील कर रहे हैं।
150 जवान रहे तैनात
शांतिपूर्ण मतदान कराने के लिए कोर्ट परिसर में दो डीएसपी, 6 टीआई और डेढ़ सौ जवान तैनात रहे। गिर्राज जी मंदिर के सामने चार पुलिस के जवान तैनात रहे, जिससे यहां ट्रैफिक की व्यवस्था सुचारू रही। वहीं इंदरगंज चौराहे पर भी ट्रैफिक के जवानों ने जाम नहीं लगने दिया।