शहर के प्रमुख चौराहों पर यातायात वार्डनों ने संभाला मोर्चा, किया जागरुक
Mar 05 2021
ग्वालियर। एसोसिएशन ऑफ ग्वालियर यूथ सोसाइटी द्वारा आयोजित परिवहन सड़क परिचर्चा में ज्योतिरादित्य सिंधिया द्वारा एक सुझाव ट्रैफिक वार्डन बनाने का दिया गया था और उन्होंने स्वयं इस आयोजन में ट्रैफिक वार्डन बनने का सर्वप्रथम घोषणा की थी और जब से ही सपूर्ण शहर में यातायात सुधार के लिए कार्य चल रहा है और यह कार्य धीरे धीरे गति पकड़ रहा है यातायात पुलिस द्वारा पुलिस महानिरीक्षक अविनाश शर्मा एवं पुलिस अधीक्षक अमित सांघी के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर मध्य एवं यातायात पंकज पांडे के मार्गदर्शन में चलाई जा रही ट्रैफिक वार्डन योजना के तहत प्रशिक्षित किए गए वार्डनो द्वारा गुरुवार को ग्वालियर के प्रमुख चौराहों पर यातायात व्यवस्था संभालने हेतु ड्यूटी लगाई गई ट्रैफिक वार्डनो ने पडाव इंदरगंज गिर्राज मंदिर चौराहा दाल बाजार राजीव प्लाजा हनुमान चौराहा नया बाजार चौराहा माधव गंज चौराहा पाटणकर बाजार फूल बाग चौराहा बहोड़ापुर तिराहा गुरुद्वारा वोट पोल गोले का मंदिर गोविंदपुरी तिराहे पर पहुंचकर यातायात व्यवस्था ड्यूटी की ड्यूटी के दौरान उनके द्वारा चौराहा पर यातायात व्यवस्थित करने में पुलिस का सहयोग किया।
आम लोगों को यातायात के नियमों के प्रति जागरूक भी किया अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात पंकज पांडे द्वारा भी ट्रैफिक वार्डन के साथ मिलकर फूलबाग चौराहे पर यातायात व्यवस्थित कराने में सहयोग किया गया साथ साथ राहगीरों को यातायात के नियमों के बारे में समझाइश दी गई इस अवसर पर यातायात पुलिस ग्वालियर के पुलिस अधीक्षक आरएन त्रिपाठी नरेश बाबू अननोटिया विक्रम सिंह कनपुरिया यातायात निरीक्षक बैजनाथ प्रजापति सूबेदार हिमांशु तिवारी एसोसिएशन ऑफ ग्वालियर यूथ सोसाइटी के अध्यक्ष संजय कटठल सहित कई अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









