स्वर्णरेखा में जिस वार्ड से कचरा आएगा उसके खिलाफ की जाएगी कड़ी कार्रवाई: निगमायुक्त
Mar 05 2021
ग्वालियर। स्वर्णरेखा नदी जहां-जहां जिन जिन वार्डों में मिलती है वहां यदि किसी भी वार्ड से स्वर्णरेखा में कचरा आता है तो संबंधित वार्ड के डल्यूएचओ जड़ों एवं वार्ड मॉनिटर के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उक्त आशय के निर्देश नगर निगम आयुक्त शिवम वर्मा ने शनिवार प्रात: के समय वीरपुर बांध ,हनुमान बांध, स्वर्णरेखा एवं जलालपुर पर निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारियों को दिए।
निगमायुक्त शिवम वर्मा ने वीरपुर बांध का निरीक्षण करते हुए अधीक्षण यंत्री आरएलएस मौर्य को निर्देश दिए कि बीरपुर बांध में नीचे की ओर जो गंदा पानी भरा है उसे तत्काल साफ कराएं। इसके साथ ही कार्यपालन यंत्री अनमोल कोचर एवं नोडल अधिकारी शिशिर श्रीवास्तव को निर्देश दिए कि हनुमान बांध की सफाई का कार्य कराएं। वही अमृत योजना के अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए गए कि स्वर्णरेखा में पुरानी सीवर लाइन मिलती है, 2 दिन के अंदर चालू कराएं अन्यथा संबंधित अधिकारियोंके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
निरीक्षण के दौरान निगमायुक्त श्री वर्मा को वार्ड 65 में रोड पर कचरा मिलने पर संबंधित क्षेत्र के वार्ड मॉनिटर राजीव सिंघल एवं डल्यूएचओ को नोटिस जारी किया। वही जलालपुर नदी पर जो सफाई कार्य किया गया है उससे निकलने वाले कचरे का तुरंत निष्पादन कराने के निर्देश नोडल अधिकारी शिशिर श्रीवास्तव को दिए।
निरीक्षण के दौरान अपर आयुक्त नरोाम भार्गव, अधीक्षण यंत्री आर एल एस मौर्य, कार्यपालन यंत्री अनमोल कोचर, नोडल अधिकारी शिशिर श्रीवास्तव सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









