मैकआलू टिक्की बर्गर में मिलेगा स्ट्रीट फूड का फ्लेवर; मैकडॉनाल्ड्स ने लॉन्च किया चाट ट्विस्ट मैकआलू टिक्की बर्गर®
Mar 04 2021
नई दिल्ली: स्ट्रीट फूड को लेकर भारत के लोगों के प्यार से प्रेरित होकर, मैकडोनाल्ड्स ने चाट ट्विस्ट मैकआलू टिक्की बर्गर® लॉन्च किया है। इस लॉन्च के साथ मैकडॉनाल्ड्स ने अपने मैकआलू टिक्की बर्गर में “चाट का ट्विस्ट” जोड़ा है। 42 रुपये* में उपलब्ध यह चाट ट्विस्ट मैकआलू टिक्की बर्गर® एक अन्य बेहतरीन स्वाद वाला बर्गर है, जिसे भारतीयों की पसंद के मुताबिक कस्टमाइज़ किया गया है। इसका दाम भी कम है और इसमें मैकडॉनाल्ड्स के सुरक्षा और स्वच्छता के वादे को भी पूरा किया गया है। चाट ट्विस्ट मैकआलू टिक्की बर्गर® डाइन-इन, टेक अवे और ड्राइव-थ्रू ग्राहकों के लिये मैकडॉनाल्ड्स के रेस्टोरेंट्स** पर उपलब्ध होगा और सीमित अवधि के लिये उत्तर और पूर्वी क्षेत्र में मैकडिलीवरी के माध्यम से भी उपलब्ध होगा।
मैकडॉनाल्ड्स के मेन्यू में यह नई पेशकश मटर और आलू से बनी सुनहरी और कुरकुरी शाकाहारी पैटी सुगंधित मसालों के साथ मुंह में पानी लाने वाला कॉम्बिनेशन है। इसमें कटा हुआ प्याज़ भी है और इसकी सजावट तीखी, मीठी और मसालेदार हरी चटनी से की गयी है , जिसे पुदीना, धनिया, इमली, जालापेनो चिलीज़ और जीरा पाउडर से बनाया जाता है।
रॉबर्ट हंघनफू, हेड, सीपीआरएल (कनॉट प्लाजा रेस्टोरेंट्स प्रा. लि., जो उत्तर और पूर्वी भारत में मैकडॉनाल्ड्स रेस्टोरेंट्स चलाता है) ने कहा, ‘’हम उत्तर और पूर्वी भारत में अपने ग्राहकों के लिये नया चाट ट्विस्ट मैकआलू टिक्की बर्गर® लाकर रोमांचित हैं। मैकडॉनाल्ड्स के पास असली स्थानीय फ्लेवर्स लाने की गर्व करने वाली विरासत है और चाट ट्विस्ट मैकआलू टिक्की बर्गर® हमारे शाकाहारी मेन्यू में एक अन्य विकल्प है, जो भारतीयों की पसंद के स्वाद अनुसार है। यह सस्ते दाम में और उच्च गुणवत्ता के साथ आता है, जिसकी पेशकश केवल मैकडॉनाल्ड्स ही कर सकता है।‘’’
मैकडॉनाल्ड्स इंडिया- नॉर्थ एंड ईस्ट ने देश में अपने परिचालन के 25वें वर्ष में टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करने, रेस्टोरेंट का आधुनिकीकरण करने और मेन्यू में नवाचार करने की योजना बनाई है, ताकि साल 2021 और उसके आगे भी ग्राहकों के अनुभव और जुड़ाव को बेहतर बनाया जा सके।
फूड सेफ्टी और क्वालिटी का हमेशा ही ध्यान रखने के साथ, सारे मैकडोनाल्ड्स प्रोडक्ट्स, फार्म से लेकर टेबल तक पूरी क्वालिटी चेक से गुज़रते हैं। इसलिये, ग्राहक मैकडोनाल्ड्स में हर बार ही सुरक्षित तथा स्वादिष्ट खाने का लुत्फ उठा सकते हैं। इतना ही नहीं, वर्तमान समय में गुणवत्ता और सुरक्षा के प्रति एक संकल्प के तौर पर मैकडॉनल्ड्स इंडिया – नॉर्थ और ईस्ट ने ग्लोबल ‘सेफ्टी+’ प्रोग्राम की शुरुआत की है जिसमें रेस्टॉरेंट के परिचालन से जुड़ी करीब 50 से अधिक प्रक्रियाओं में बदलाव शामिल है। सेफ्टी+ बढ़ाई गई साफ-सफाई और सुरक्षा तरीकों की एक वैश्विक प्रणाली है जो मैक्डोनाल्ड्स अनुभव से जुड़े प्रत्येक हिस्से को उनके ग्राहकों और कर्मचारियों के लिए सुरक्षित बनाने में मदद करती है। यह हमारे रेस्टॉरेंट्स में छह दशकों से ज़्यादा पुरानी ‘सबसे पहले सुरक्षा’ वाले नेतृत्व की परंपरा को आगे बढ़ाती है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









