महिला दिवस पर मैराथन, मिलेगा नगद इनाम
Mar 04 2021
ग्वालियर। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 8 मार्च को आयोजित की जा रही राजमाता विजयाराजे सिंधिया महिला मैराथन की तैयारियों के संबंध में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष कमल माखीजानी और महिला मोर्चा अध्यक्ष खुशबू गुप्ता ने की। जीवाजी क्लब में आयोजित बैठक में शहर के लगभग सभी सामाजिक संगठनों ने मैराथन को सफल बनाने के लिए अपने सुझाव रखे।
इनामी राशि सीनियर और जूनियर वर्ग में 20-20 विजेताओं को दी जाएगी। प्रत्येक वर्ग में प्रथम तीन विजेताओं को 31 हजार, 21 हजार, 11 हजार प्रदान किए जाएंंगे एवं शेष को भी नगद राशि दी जाएगी। सभी संगठनों ने मार्ग में मैराथन और महिला सशक्तिकरण रैली के स्वागत की जिम्मेदारी ली है। सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं खेल संगठन के प्रतिनिधियों ने मैराथन की व्यवस्थाएं संभालने की जिम्मेदारी ली है। महिला मोर्चा अध्यक्ष खुशबू गुप्ता ने महिला सशक्तिकरण मैराथन को सफल बनाने का हरसंभव प्रयास करने की बात की। बैठक में खेल विभाग, जेसीआई इंडिया, लायंस क्लब, जीवाजी क्लब, ओलंपिक संघ, नगर निगम, महिला पॉलिटेक्निक, महिला बाल विकास, रोटरी क्लब, भारत विकास, महिला मोर्चा, खेल संघ, आईटीएम यूनिवर्सिटी, जीवाजी यूनिवर्सिटी, विक्रांत कॉलेज आदि के प्रतिनिधियों ने भागीदारी दी। पहले पंजीकृत प्रतिभागियों को टीशर्ट, कैप बांटे जाएंगे। सभी प्रतिभागियों को सर्टिफिकेट भी दिए जाएंगे। फॉर्म जीवाजी क्लब, खेल विभाग, महिला पॉलिटेक्निक, वाडीलाल नया बाजार, मास्टर स्पोर्ट्स स्टेशन रोड, चाचा जनरल स्टोर्स, अशोक प्रेमी, हजीरा, तरुण पुष्कर पर मिलेंगे। मैराथन का मार्ग थीम रोड फ्लैग पॉइंट, अम्मा महाराज की छत्री के सामने से फूलबाग पर समाप्त होगी। सीनियर वर्ग 7 किलोमीटर एवं जूनियर वर्ग की 4 किलोमीटर की दौड़ रहेगी। बैठक को संदीप जैन, तरुण गोयल, शिववीर भदौरिया, लक्ष्मण शर्मा ने संबोधित किया। इस अवसर पर अनुराग बंसल, पारस जैन, सुमन शर्मा, नीलम जैन, नीलिमा शिंदे, शकुंतला परिहार, विजेता सिंह, संदीपा मल्होत्रा, अंजली बत्रा, गुरप्रीत कौर, राजू सेठ, जगदीश मित्तल, लवी खंडेलवाल, मुख्तार सिंह आदि उपस्थति थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









