बार एसोसिएशन के चुनाव आज, रात को आएंगे परिणाम

Mar 04 2021

ग्वालियर। हाईकोर्ट बार ऐसोसिएशन के मतदान आज शुक्रवार को होंगे। चुनाव के परिणाम इसी दिन रात को आ जाएंगे। चुनाव के चलते गुरुवार को बार एसोसिएशन का चुनाव लड़ रहे उम्मीदवार जल्द ही कोर्ट पहुंच गए और वकीलों से अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की।
शुक्रवार को मतदान के बाद अध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष और मास्टर ऑफ लाइब्रेरियन के मतों की गिनती की जाएगी। मतदान सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक होगा। उन्होंने बताया कि शाम 5 बजे अध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष और मास्टर ऑफ लाइब्रेरियन की मत पेटियों को खोला जाएगा और सभी पदों के वोट अलग-अलग किए जाएंगे। मतों की छंटनी करने के बाद उनकी गिनती की जाएगी। सबसे पहले अध्यक्ष और सचिव के पद के परिणाम आएंगे। उसके बाद कोषाध्यक्ष और मास्टर ऑफ लाइब्रेरिटयन के चुनाव परिणाम आएंगे। चुनाव कराने में 90 लोगों की टीम लगेगी।
अध्यक्ष पद पर इस बार एमपीएस रघुवंशी, अनिल मिश्रा, डीआर शर्मा, राजेश पाराशर चुनाव लड़ रहे हैं। श्री रघुवंशी हाईकोर्ट में अतिरिक्त महाधिवक्ता हैं। सभी उम्मीदवार अपनी-अपनी जीत का दावा कर रहे हैं और वकीलों से उनके काम कराने के दावे कर रहे हैं।