धूप के तेवर और होंगे कड़े, सात से हवाओं की दिशा बदलेगी

Mar 04 2021

ग्वालियर। मौसम शुष्क बन रहने से दिन का तापमान बढऩे लगा है। इससे धूप में चुभने लगी है। हालांकि हवाओं का रुख उारी और उत्तर-पूर्वी बना रहने से रात का तापमान सामान्य के आसपास बना हुआ है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक अभी दो दिन तक अधिकतम और न्यूनतम तापमान इसी तरह बना रहेगा। सात मार्च से हवाओं की दिशा बदलने से धूप के तेवर और तल्ख हो सकते हैं। 
मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक बुधवार को अधिकतम तापमान 33.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। जो सामान्य से दो डिग्रीसे. अधिक रहा। पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर भारत से आगे बढ़ जाने के कारण हवा का रुख उारी और उत्तर-पूर्वी हो गया है। इस वजह से तापमान में उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी है। इस तरह की स्थिति अभी दो दिन तक बनी रह सकती है। सात मार्च को एक अन्य पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर भारत में दाखिल होने से हवा का रुख दक्षिणी और दक्षिण-पूर्वी होने लगेगा। इससे तापमान में बढ़ोतरी होने लगेगी।
गुरूवार को मार्च माह का चौथा दिन है। गर्मी का यह आलम है कि लोगों ने कूलर और एयर कंडीशन तक शुरू कर दिए हैं। कई सरकारी और निजी कार्यालय में दोपहर के समय एसी ऑन हो गए। लोग अब घर से धूप से बचने के लिए छाता और पानी की बॉटल लेकर घर से बाहर निकल रहे हैं।