क्षेत्र के विकास का पहिया निरंतर चलते रहना चाहिए: विधायक पाठक
Mar 04 2021
ग्वालियर। ग्वालियर दक्षिण विधानसभा से कांग्रेस पार्टी के विधायक प्रवीण पाठक ने वार्ड 37, संजय नगर स्थित मूला दास की खोह में पुलिया निर्माण का भूमि पूजन, नन्ही कन्या खुशी कुशवाह के हाथों करवाया। विधायक पाठक बजट सत्र के चलते भोपाल में व्यस्त होने के कारण इस कार्यक्रम में उपस्थित नहीं हो सके। हमेशा अपने क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए चिंता करने वाले एवं अपनी विधानसभा क्षेत्र की जनता की हर समस्या का समाधान करने के लिए तत्पर रहने वाले लोकप्रिय विधायक पाठक ने कहा कि क्षेत्र के विकास का पहिया निरंतर चलता रहना चाहिए, क्षेत्र का विकास निरंतर चलता रहे इसी कड़ी में विधायक पाठक भोपाल में रहते हुए भी लगातार अपनी विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर चिंता करते रहते हैं इसी के चलते अपनी विधायक निधि से लगभग 10 लाख रुपए की लागत से पुलिया निर्माण कार्य का भूमि पूजन आज नन्ही कन्या खुशी कुशवाह से करवाया।
संजय नगर और मूला दास की खोह को जोडऩे वाले रास्ते पर नाले के ऊपर इस पुलिया निर्माण के बाद क्षेत्र की हजारों जनता को इसका लाभ मिलेगा यहां पुलिया न होने के कारण कई बार बारिश में घरों में पानी भर जाता है एवं आम जनता निकलने के लिए बहुत परेशान होती है वर्षों से जारी इस समस्या को विधायक पाठक ने समझा और जनता की सुविधा के लिए पुलिया निर्माण के लिए भूमि पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया इससे निश्चित तौर पर जनता लाभान्वित होगी इस कार्यक्रम में मुकेश धाकड़, बनवारी रजक, हेतराम प्रजापति, राजेश भगत, लक्ष्मण सिंह बघेल, मंडलम अध्यक्ष आजाद खान, अध्यक्ष अरुण कुशवाह, सोबरन कुशवाह, विनोद प्रजापति एवं सुनील पाल सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









