कोरोना की वैक्सीन सेंटर्स पर अव्यवस्था, परेशान रहे बुजुर्ग
Mar 03 2021
ग्वालियर। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए सोमवार से शुरु हुए टीककारण कार्यक्रम के तीसरे चरण में बुधवार की सुबह 9 बजे से टीका लगवाने के लिए सरकारी व निजी टीकाकरण सेंटरों पर पहुंचे बुजुर्गों को टीका लगवाने के लिए अव्यवस्था के चलते घंटों लाइन में खड़ा होकर इंतजार करना पड़ा।
बदइंतजामी की शिकायत सेंटरों पर पहुंचे बुजुर्गों व उनके परिजनों ने प्रबंधन से भी की लेकिन दोपहर तक व्यवस्था में कोई बदलाव देखने को नहीं मिला। सैकड़ों बुजुर्ग ऑन स्पॉट रजिस्ट्रेशन कराने के बाद भी अपनी बारी का इंतजार करते देखे गए।
तीन घंटे इंतजार के बाद लगा टीका
साठ वर्ष से अधिक उम्र और पैंतालीस साल से अधिक बीमार लोगों ने बीते रोज मंगलवार को टीका लगवाने के लिए अपना ऑनलाइन रजिस्टे्रशन कराया था जिसमें से महज बीस फीसदी लोगों का ही ऑनलाइन रजिस्टे्रशन हो सका, जिन बुजुर्गों का रजिस्टे्रशन नहीं हो पाया था ऐसे सैकड़ों बुजुर्ग आज सुबह से ही अपने नजदीकी टीकाकरण सेंटर पर दस्तावेज लेकर पहुंचे और मौके पर ही ऑनलाइन रजिस्टे्रशन कराने के बाद भी घंटों टीका लगवाने के लिए इंतजार करते दिखे। सेंटरों पर बुजुर्गों को बैठने के लिए न तो कुर्सियां थीं और न ही पीने के लिए पानी था।
वीआईपी को पहुंचते ही लगा टीका
सरकारी अस्पताल जेएएच सहित उन सभी सरकारी अस्पतालों में व्यवस्था यहां पदस्थ प्रबंधन ने ही बिगाड़ दी थी, क्योंकि सरकारी सेंटरों पर जो वीआईपी टीका लगवाने पहुंच रहे थे उन्हें प्रबंधन के पदाधिकारी रजिस्ट्रेशन करा चुके बुजुर्गों से पहले टीका लगवाने लेकर पहुंचते दिखे, जिससे रजिस्ट्रेशन करा चुके बुजुर्गों को खासा इंतजार करना पड़ा। आज कुल उन्नीस सेंटरों पर कुल 4106 लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य तय किया गया है।
टीका के बाद भी स्वस्थ दिखे बुजुर्ग
बुधवार को तीन सैकड़ा बुजुर्गों ने कोरोना वैक्सीन का डोज लगवाया। 30 मिनट तक ऑक्जर्वेशन रूम में रहने के बाद भी किसी में भी टीका का रिएक्शन देखने को नहीं मिला न किसी का घबराहट हुई और न किसी का बीपी बढ़ा। 30 मिनट आराम करने के बाद सभी बुजुर्ग खुशी-खुशी अपने परिजनों व दोस्तों के साथ घर के लिए रवाना होते दिखे। सभी बुजुर्गों का कहना था कि इस महामारी से बचाव के लिए टीका जरूरी है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









