धमाके और कंपन से लगा भूकंप आया है, बाद में पता लगा कि फाइटर प्लेन के सुपर सोनिक स्पीड के दौरान साउंड बैरियर से ऐसा हुआ
Mar 03 2021
ग्वालियर। बुधवार सुबह 9 बजे तेज धमाके के साथ हुए कंपन से लोग डर गए। एक बार को लगा कि कहीं भूकंप तो नहीं आया है। कुछ जगह लोग घरों से बाहर निकल आए। शहर में चर्चा होने लगी। कुछ ही देर बाद पता लगा कि एयरफोर्स के एयरबेस से लडाकू विमान अभ्यास के लिए उड़े थे। जब फाइटर प्लेन सामान्य गति से सुपर सोनिक स्पीड में आते हैं तो इस तरह का धमाका और कंपन होता है, जिसे साउंड बैरियर कहा जाता है। इसके बाद लोगों की जान में जान आई।
बुधवार सुबह करीब 9 बजे शहर के महाराजपुरा डीडी नगर, मुरार के सात नंबर चौराहा और सिकंदर कंपू की ओर लोगों ने धमाके की आवाज सुनी और दो बार हल्का सा कंपन महसूस किया। इससे लोग घबरा गए। कुछ जगह तो लोग भूकंप समझकर सड़कों से बाहर निकल गए। सोशल मीडिया पर खबर तेजी से फैली तो पुलिस तक भी पहुंची। मौसम विभाग ने किसी भी तरह के भूकंप से साफ इनकार किया है। इस मामले में बाद में पुलिस ने एयरफोर्स के अफसरों से चर्चा की तो पता लगा कि फाइटर प्लेन अभ्यास कर रहे थे, उस दौरान सामान्य स्पीड से सुपर सोनिक स्पीड में जाते समय साउंड बैरियर की यह आवाज थी। तब जाकर लोगों की जान में जान आई।
जब भी कोई फाइटर प्लेन उड़ान भरता है तो वह सामान्य स्पीड में होता है, लेकिन उसके बाद वह सामान्य स्पीड से सुपर सोनिक स्पीड में आता है तो तेज धमाके के साथ कंपन होता है। इस कंपन और धमाके को साउंड बैरियर कहा जाता है। यह हर बार उड़ान के समय होता है, लेकिन यह सामान्य स्पीड से सुपर सोनिक स्पीड में फाइटर प्लेन आकाश में काफी ऊंचाई पर करते हैं। इसलिए यह आमतौर पर सुनाई या महसूस नहीं होती है, लेकिन जब कभी निर्धारित ऊंचाई से नीचे यह घटना होती है तो इस तरह का धमाका और कंपन सुनाई देता है।
सीएसपी महाराजपुरा रवि भदौरिया ने कहा कि कंपन और धमाके की सूचना पर हमने एयरपोर्स के ऑफिसर से संपर्क किया था। जिसके बाद पता लगा कि यह प्रैक्टिस के दौरान साउंड बैरियर के कारण हुआ होगा।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









