शाम 4 बजे के बाद होती है मेले में रौनक

Mar 02 2021

ग्वालियर। तापमान लगातार बढ़ता जा रहा है। ऐसे में सैलानियों को दुकानों में आने पर गर्मी से बचाने के लिए व्यापारी अपने-अपने शोरूम में बड़े-बड़े कूलर लगवा रहे हैं। ग्वालियर व्यापार मेला में सैलानियों का पहुंचना दिन-ब-दिन बढ़ता जा रहा है। दिन में कम तो शाम 4 बजे के बाद सैलानियों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। व्यापारियों का कहना है कि दिन के समय ग्रामीण क्षेत्रों के सैलानी बड़ी संख्या में मेला पहुंच रहे हैं। लेकिन अभी उतनी बिक्री नहीं हो रही जितनी अन्य मेलों के समय होती थी। शहर का तापमान रोज ही बढ़ रहा है। ऐसे में भी मेले में घूमने का शौक लोगों को रोक नहीं पा रहा है। दुकानदारों का कहना है कि दोपहर में ग्रामीण क्षेत्रों के लोग तो आते हैं लेकिन भीड़ ज्यादा नहीं है। लेकिन हकीकत यह है कि दिन में भी मेला घूमने वाले बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं। 
 मंगलवार को अन्य दिनों की अपेक्षा मेले में सैलानियों की खासी भीड़ मेले में दिखाई दी। मेले में सबसे Óयादा भीड़ झूला और खान-पान के सेक्टर में दिखाई दी। वहीं दिन में खान-पान की कुछ दुकानें पूरी तरह से खाली थीं।