श्रमोद्वय छात्रावास की बाउण्ड्रीवॉल तोड़कर किया कब्जा, प्रशासन ने कराई मुक्त
Mar 02 2021
ग्वालियर। एयरपोर्ट रोड़ स्थित श्रमोद्वय छात्रावास की दीवार तोड़कर लगभग एक हैक्टेयर सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा कर पक्का निर्माण करने वाले भू-माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई करने मंगलवार को प्रशासनिक अमला, मदाखलत अमले व पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर अवैध रूप से सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अतिक्रमण की गई जमीन को मुक्त करा लिया है।
एंटी भूमाफिया अभियान के नोडल अधिकारी आशीष तिवारी ने बताया कि थाना महाराजपुरा क्षेत्र के एयरपोर्ट रोड स्थित सरकारी छात्रावास श्रमोद्वय भवन की बाउंड्रीवाल तोड़कर आसपास रहने वाले आधा दर्जन भूमाफियों ने एक हैक्टेयर सरकारी जमीन पर अवैध रुप से कब्जा कर पक्के मकान ही नहीं बल्कि भैसों के तबेले बना लिए थे, जिसे आज मौके पर पहुंची प्रशासनिक अमले की टीम ने जेसीबी दौड़ाकर सरकारी जमीन को अतिक्रमणकारियों से मुक्त करा लिया। साथ ही तोड़ी गई बाउण्ड्रीवॉल का पुर्ननिर्माण जल्द कराया जाएगा।
दो करोड़ रुपए है कीमत
मौके पर अतिक्रमण हटाने पहुंचे तहसीलदार शर्मा ने बताया कि जिस सरकारी जमीन पर भू-माफियाओं द्वारा कब्जा किया गया है उसकी बाजार में कीमत कलेक्टर गाइड लाइन के अनुसार लगभग 2 करोड़ रुपए है। सनद रहे कि जब शहर में पिछले साल कोरोना संक्रमण पीक पर था उस दौरान श्रमोद्वय छात्रावास को जिला प्रशासन ने क्वारेंटाइन सेंटर बनाया था।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









