मार्च की शुरूआत में मई-जून जैसी पडऩे वाली गर्मी

Mar 02 2021

ग्वालियर। इस बार मार्च की शुरूआत में अप्रैल-मई जून जैसी तेज गर्मी पडऩे लगी है। मंगवार को ग्वालियर का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस पहुंचा गया। मौसम विभाग के अनुसार फरवरी की गर्मी ने पिछले सात सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। जिले में एक फरवरी से तापमान चढऩा शुरू हो गया था। अच्छी धूप खिली होने से लोग गर्म कपड़ों से तौबा करने लगे थे। कइयों ने तो हाफ शर्ट भी पहननी शुरू कर दी थी। मगर 16 फरवरी को पश्चिमी विक्षोभ की वजह से मौसम की तस्वीर एकदम से पलट गई। इसके बाद कुछ दिन सुबह तड़के और रात में हल्की ठंडक बनी रही। हालांकि, पिछले चार-पांच दिनों से अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम 17 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंचने से अब रात में भी ठंडक नहीं रह गई है। आगे के दिनों में गर्मी बढऩे की संभावना व्यक्त की जा रही है।