आए झपटे और बुजुर्ग महिला से लूट ले गए दो तोला वजनी चेन
Mar 01 2021
ग्वालियर। लंबी खामोशी के बाद एक बार फिर चेन स्नेचर गिरोह ने वारदात को अंजाम दिया है। घटना महाराजपुरा थाना क्षेत्र के वायु नगर में सोमवार की सुबह की है। वारदात को बदमाश ने उस समय अंजाम दिया जब पीडि़त बुजुर्ग महिला अपने परिचित से मिलकर वापस घर आ रही थी। बदमाश ने पीछे से झपट्टा मारा और गले से दो तोला वजनी सोने की चेन झपट ली। घटना का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और संदेही बदमाश की तलाश में जिले भर की पुलिस को अलर्ट किया, लेकिन बदमाश हाथ नहीं आया है। पुलिस ने पीडि़ता की शिकायत पर लूट का मामला दर्ज कर लिया है।
महाराजपुरा थना क्षेत्र के वायु नगर निवाासी राम सनेही समाधिया रिटायर्ड डॉक्टर है। सोमवार की सुबह उनकी 62 वर्षीय पत्नी प्रेमलता समाधिया पास ही रहने वाले परिचित के घर किसी काम से गई थी और काम से फ्री होकर वापस अपने घर लौट रही थीं। अभी वह घर से कुछ ही दूरी पर थीं कि तभी एक नकाबपोश बदमाश आया और झपट्टा मार कर उनके गले से सोने की दो तोला वजनी चेन झपट ली। चेन झपटने का पता चलते ही प्रेमलता ने बदमाश को पकडऩे का प्रयास किया, लेकिन उनका पैर स्लिप हो गया और वह गिरते-गिरते बची। इसी बीच बदमाश बाइक सवार साथी के साथ बैठकर हो गया।
पड़ोसी पहुंचे मदद करने
प्रेमलता का शोर सुनकर आस-पास के लोग मदद को पहुंचे और पुलिस को सूचना देने के साथ ही संदेही की तलाश की, लेकिन वह हाथ नहीं आया है। पीडि़ता ने बताया कि आरोपी 20 से 25 वर्ष का था और उसने अपना चेहरा बांधा हुआ था। जिससे वह उसका चेहरा नहीं देख सकी। पुलिस ने पीडि़ता की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ लूट का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
सीसीटीवी कैमरों में आरोपी की तलाश
वारदात के बाद पुलिस ने जब आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो आरोपी वारदात को अंजाम देता हुआ कैद हुआ है। पुलिस ने फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









