सीनियर सिटीजन राउंड का पहला टीका सांसद को लगाया गया
Mar 01 2021
ग्वालियर। सोमवार को 60 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्ग एवं 45 से अधिक उम्र के गंभीर बीमारी वाले लोगों को वैक्सीन लगने का पहला दिन था। पहली बार वैक्सीन आम लोगों को लगनी थी। सुबह 9 बजे ही शहर के बुजुर्ग जेएएच पहुंच गए, लेकिन पहला टीका 12 बजे सांसद ग्वालियर को लगना था। सांसद के चक्कर में 3 घंटे बुजुर्ग भूखे-प्यासे जेएएच में खड़े रहे। इस दौरान बुजुर्गो को कई बार गुस्सा भी आया। जेएएच पहुंचे बुजुर्गो के कोविन एप पर रजिस्ट्रेशन भी नहीं थे। जेएएच में रजिस्ट्रेशन की कोई व्यवस्था नहीं थी। सीनियर सिटीजन के हंगामे के बाद 11 बजे जेएएच प्रबंधन ने रजिस्ट्रेशन के लिए दो कम्प्यूटर रखे और व्यवस्था बनाई।
सोमवार दोपहर 12 बजे सांसद ग्वालियर विवेक शेजवलकर, पत्नी नीलिमा और पूर्व मंत्री माया सिंह, पूर्व विधायक ध्यानेन्द्र सिंह के साथ जेएएच सेंटर पहुंचे। यहां पहला टीका सांसद को लगा। इसके बाद उनकी पत्नी और तीसरे नंबर पर पूर्व मंत्री माया सिंह को टीका लगा है। चौथे नंबर पर पूर्व विधायक व माया सिंह के पति ध्यानेन्द्र सिंह को टीका लगा है। सांसद विवेक शेजवलकर ने कहा है कि यह जीवन के लिए अनमोल है। लोगों को डरने की जरूरत नहीं है। वैक्सीन लगवाओं और अपना और अपने परिवार के जीवन को सुरक्षित करिए।
आम नागिरकों में पहला टीका रिटायर्ड डीएसपी ओमप्रकाश पांडे को लगा है। वह डीआरपी लाइन से टीका लगवाने के लिए जेएएच के सेंटर पहुंचे थे। साथ में पत्नी भी थी। सुबह 9 बजे पहुंचने के बाद वह 3 घंटे सिर्फ इसलिए इंतजार करते रहे कि उनका कोविन एप पर रजिस्ट्रेशन नहीं था। साथ ही पहला टीका 12 बजे सांसद को लगना था। इस पर वह काफी नाराज हुए। उनका कहना था कि जब हमें पहला टीका लगाना ही नहीं था तो 9 बजे क्यों बुलाया गया। हम सुबह से भूखे-प्यासे घर से इसलिए निकल आए कि जल्दी टीका लगवा लें। अब यहां परेशान हो रहे हैं।
बिना रजिस्ट्रेशन के भी पहुंच गए
ग्वालियर में बुजुर्ग बिना कोविन एप पर रजिस्ट्रेशन कराए ही स्वास्थ्य केंद्रों पर कोरोना का टीकाकरण लगाने पहुंच गए। वहां जाने पर पता चला कि कोविन एप पर रजिस्ट्रेशन कराना है। सेंटर पर भी कंप्यूटर की व्यवस्था न होने की वजह से दिक्कत और बढ़ गई। आनन-फानन में कंप्यूटर की व्यवस्था की गई। इसकी वजह से सुबह 10 बजे से टीकाकरण की शुरुआत नहीं हो सकी। जिले में कुल 13 सेंटर्स पर कोरोना की वैक्सीन लगना है। इसमें से चार पर दूसरा डोज, जबकि पर 9 पर बुजुर्गों को टीका लगना है।
ग्वालियर में 3 लाख को लगने हैं टीके
आम लोगों को टीका लगना शुरू हो गया है। इस चरण में ग्वालियर में 3 लाख सीनियर सिटीजन, गंभीर बीमारी वाले लोगों को टीका लगाने का टारगेट है। पहले दिन सोमवार को 13 सेंटर पर वैक्सीन लगी है। इनमें से 4 सेंटर पर पोस्ट डोज लगनी है। शेष 9 सेंटर पर सीनियर सिटीजन को वैक्सीन लगाई जाएगी। जिसमें जेएएच, जिला अस्पताल, सिविल अस्पताल हजीरा, सिविल अस्पताल डबरा, आरजेएन अपोलो स्पेक्ट्रा, कल्याण हॉस्पिटल लक्ष्मीबाई कॉलोनी, बीआईएमआर हॉस्पिटल, अरोग्यधाम हॉस्पिटल, अग्रवाल हॉस्पिटल प्रमुख सेंटर हैं।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









