अंतर्राज्जीय बदमाश को जीआरपी ने पकड़ा फौजियों से दोस्ती कर उनका सामान चुराता था

Feb 28 2021

ग्वालियर। जीआपी ग्वालियर ने एक इंटरस्टेट बदमाश को पकडऩे में सफलता प्राप्त की है। उससे बीस हजार रुपए से ज्यादा की नगदी भी बरामद की है। रविवार को जीआरपी थाना में आयोजित पत्रकार वार्ता में खुलासा करते हुए टीआई अजीत सिंह चौहान ने पत्रकारों को बताया कि 7 अगस्त को 2020 को थाने में अभिषेक गौड़ निवासी रायसेन हाल सिविल लाइन आर्मी, 336 फील्ड रेजीमेंट नौसेरा जमू ने शिकायत दर्ज कराई थी कि एक बदमाश ने उनका पर्स ट्रेन में यात्रा के दौरान चुरा लिया है। जिसमें एटीएम कार्ड भी रखा हुआ था। इस एटीएम कार्ड से कई बार रुपए भी आहरित किए गए। 
जीआरपी की एक टीम दिल्ली रवाना हुई। यहां आरोपी की लोकेशन मिली थी। पुलिस को मालूम हुआ कि यहां के एक ऑटो चालक की मदद से आरोपी को दिल्ली पुलिस ने चोरी के एक मामले में तिहाड़ जेल में बंद किया। जीआरपी ग्वालियर ने जेल में उससे पूछताछ की तो आरोपी सुनील दुबे पिता स्व.श्यामलाल दुबे उम्र 29 साल निवासी भरपुरा थाना पडरी जिला मिर्जापुर को करनाल जेल से रिमांड पर लेकर आरोपी को यहां लाकर डंडापरेड की तो उसने टे्रनों में कई चोरी की कई वारदातें स्वाकारी। 
उसने बताया कि वह यात्रा के दौरान फौजियों वाले कोच में यात्रा कर स्वयं को आर्मी में पदस्थ बताता था और उनसे दोस्ती कर उनका पर्स और अन्य कीमती सामान मौका मिलते ही चुरा लेता था। पुलिस ने उससे चुराए गए जेवर भी बरामद किये हैं।