चन्द्रशेखर आजाद हम सभी के प्रेरणास्त्रोत है- सोनकिया
Feb 28 2021
ग्वालियर। अमर शहीद पं चन्द्रशेखर आजाद के निर्माण दिवस के अवसर पर अखिल भारतीय ब्राम्हण महासभा सनातन के द्वारा बारादरी चैराहे पर स्थित अमर शहीद पं चन्द्रशेखर आजाद की मूर्ति पर माल्यार्पण कर श्रीचरणों में श्रद्धाजंलि दी।
अखिल भारतीय ब्राम्हण महासभा सनातन के तत्वाधान में आयोजित अमर शहीद चन्द्रशेखर आजाद जी के बलिदान दिवस के अवसर पर मुुख्यअतिथि के रूप में ब्राम्हण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व उप-पुलिस अधीक्षक केडी सोनकिया उपस्थित रहे तथा इस कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्राम्हण महासभा परशुराम सेना के राष्ट्रीय संयोजक सतानंद शर्मा द्वारा की गयी। मुख्यअतिथि के रूप में उपस्थित सोनकिया ने शहीद चन्द्रशेखर आजाद जी के जीवन पर कुछ बातों को याद करते हुये कहा, कि अमर शहीद पं चन्द्रशेखर आजाद हमारे देश के उन क्रांतिकारियों में शामिल है जिन्होंने अपने देश अपनी मातृभूमि के लिये अपना सर्वश्व दे दिया। इतना ही नहीं उन्होंने अपने प्राणों की भी आहूति हसते-हसते दे दी। आज हम सभी को न केवल अमर शहीद पं चन्द्रशेखर आजाद पर गर्व होना चाहिए बल्कि उनके द्वारा लिये गये देश प्रेम व संकल्प के प्रण को अपनेे जीवन में उतारना चाहिए। अखिल भारतीय ब्राम्हण महासभा सनातन द्वारा बड़े भव्य रूप अमर शहीद पं चन्द्रशेखर आजाद जी अमर रहे, भारत माता की जय की गूंज के साथ मनाया गया।
इस मौके पर प्रमुख रूप से रामवरण शास़्त्री, दिनकर शमार्, छुन्ना थापक, विनोद तिवारी, अनिल त्रिपाठी, सोमेश महंत, मनोज दुबे, तरूण चतुर्वेदी, रिंकू शर्मा, देवेश शर्मा, सर्वेश दंडोतिया, नकुल ढमोले तथा भारी संख्या में समाजसेवी, वरिष्ठजन व युवा उपस्थित रहकर के अमर शहीद पं चन्द्रशेखर आजाद को श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम के अंत में संगठन के सदस्य व लेखक कृष्णकान्त तिवारी ने सभी गणमान्य लोगों का आभार व्यक्त किया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









