ढाबों पर बेच रहे थे शराब आबकारी की टीम ने धरे

Feb 28 2021

ग्वालियर। लंबे समय से हाइवे स्थित ढाबों व होटलों पर शराब मिलने की सूचना पर आबकारी टीम ने चेकिंग अभियान चलाया और काफी मात्रा में देशी शराब जप्त की है। आबकारी टीम ने प्रकरण दर्ज कर आरोपियों से पूछताछ शुरू कर दी है। 
सहायक आबकारी आयुक्त संदीप शर्मा ने बताया कि कुछ दिनों से सूचना मिल रही थी कि हाइवे स्थित ढाबों व होटलों पर अवैध शराब बेची जा रही है। सूचना की तस्दीक के लिए कंट्रोलर सुरेन्द्र सिंह राठौर के नेतृत्व में टीम बनाई, जिसमें जिला उडऩदस्ता प्रभारी प्रवीण उपाध्याय, मुख्य आरक्षक नरेश सिंह चौहान, शिवनंदन शर्मा, महेंद्र सिंह गुर्जर, कालीचरण सिलावट तथा आरक्षक, पंकज शर्मा, बृजेश नागर, सुनील सिंह, सुरेंद्र सोलंकी, प्रकाश सखावर, चंदशेखर पवार, सत्यनारायण इन्दोरिया एवं नगर सैनिकों को शामिल कर कार्रवाई के लिए भेजा। दबिश के दौरान टीम को अवैध शराब बरामद हुई। जिस पर आबकारी टीम ने प्रकरण दर्ज किए हैं।
आबकारी की टीम ने पर्वत ढाबा रेशम पुरा, पर्वत होटल, गिरवाई नाका बाबा ढाबा, बघेल होटल, महाकाली ढाबा गिरवाई नाका तथा खोपचा कैफे फूलबाग से चेकिंग के दौरान अवैध शराब बरामद की है। आबकारी टीम द्वारा कार्रवाई का पता चलते ही होटल और ढाबों पर हड़कंप मच गया और इसके बाद जहां पर भी आबकारी की टीम पहुंची वहां पर सिर्फ खाने का सामान मिला।