स्वच्छता को बनाए अपनी आदत: निगमायुक्त

Feb 28 2021

ग्वालियर। शहर साफ और स्वच्छ बनेगा तो हम देश में प्रथम स्थान पर आ सकते हैं। लेकिन इसके लिए हम सबको मिलकर शहर को साफ और स्वच्छ रखने के लिए प्रण करना होगा कि कचरा सड़क पर ना फेंके। कचरा डोर टू डोर वाहन में ही डालें साथ ही टॉयलेट सड़क पर न करें  टॉयलेट में ही करें तभी हम अपने शहर को स्वच्छता में प्रथम स्थान दिला सकते हैं। शहर के नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने एवं स्वच्छ भारत अभियान मिशन से जुडऩे के लिए रोटरेट क्लब ऑफ ग्वालियर रीगल द्वारा नगर निगम ग्वालियर एवं शहर की विभिन्न सामाजिक संस्थाओं, महाविद्यालय एवं विद्यालयों के सहयोग से स्वच्छता अभियान को ध्यान में रखते हुए साइलोथोन स्वच्छ ग्वालियर यात्रा का आयोजन किया गया। रैली को निगमायुक्त शिवम वर्मा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
साईलोथोन रैली में वीआरजी कॉलेज, साइंस कॉलेज, एमएलबी कॉलेज, अमेटी यूनिवर्सिटी, आईटीएम यूनिवर्सिटी, एमआईटीएस कॉलेज की एनएसएस ओर एनसीसी, एमपी व्हीलचेयर क्रिकेट टीम, नेहरू युवा केंद्र, रिलायंस फाउंडेशन, दिव्यांशी फाउंडेशन, भारत विकास परिषद, आई एनएसएमपी, पुरुषोाम बिहार संस्था, रोटरी क्लब, बजरंग सेवा, स्वीट होम क्लब, माधव महाविद्यालय, एसीलेंट स्कूल मुरार के सहयोग से स्व'छता का संदेश देते हुए साईकल रैली निकाली। 
नगर निगम आयुक्त शिवम वर्मा ने इस अवसर पर कहा कि निगम के कर्मचारी पूरे शहर को साफ नही कर सकते इसके लिए हम सभी की भूमिका महत्वपूर्ण है। हमारा प्रयास रहना चाहिए कि हम आमजन को स्वच्छता के प्रति आदत डालने का कार्य करें। जिससे हमारा शहर स्वच्छता में प्रथम स्थान ला सके।
साईकल रैली में शामिल हुए सभी युवाओ को स्वच्छता का कैप व लोगो पहना कर उनका स्वागत किया। साथ ही साईकल रैली में सहयोग देने वाली संस्थाओं का समान स्वच्छता का प्रमाण पत्र देकर किया और सभी को स्व'छता की शपथ दिलाई। यात्रा याना बाइसिकल स्टैंड से शुरू होकर बाल भवन पर समाप्त हुई। इस अवसर पर अपर आयुक्त नरोाम भार्गव, पवन दीक्षित, आकाश बरुआ सहित बड़ी संख्या में युवाओं ने भाग लिया।