24 घंटे में बढ़ गया 6 डिग्री पारा
Feb 27 2021
ग्वालियर। गर्मी ने समय से पहले पांव पसारने शुरु कर दिए हैं, इसकी गति इतनी तेज है कि सुबह से पसीना टपकने लगा। गर्मी का कहर कैसा होगा यह अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि मात्र 24 घंटे में ही पारा सामान्य से साढ़े छह डिग्री ऊपर निकल गया। यही नहीं अभी से हवा में घुली गर्माहट ने यह जाहिर कर दिया है कि जल्द ही तेज लपट लोगों को दोपहर से पहले ही घरों में कैद होने के लिए मजबूर कर देगी। बीते पांच साल के पारे पर निगाह डालें तो 27 फरवरी को पारे ने इतनी हाइट नहीं पकड़ी है।
न्यूनतम पारे में बढ़ोतरी के साथ ही सबसे अधिक परेशानी रात के वक्त दिखाई दी, जबकि फिजा से शीतलता पूरी तरह गायब हो गई और सूखे मौसम के साथ बढ़ी गर्माहट ने लोगों को बेचैन कर दिया, जिससे वह पंखा चलाने के बावजूद भरपूर नींद नहीं ले सके। ऐसे में सुबह जल्दी जागे तो दिनचर्या भी समय से कुछ पहले शुरु हो गई, लेकिन धूप के कड़े तेवरों ने लोगों को 11 बजे से ही घर की ओर रुख करने पर मजबूर कर दिया। हालात यही रहे तो फिर इस माह के अंत तक शहर में दोपहर के हालात अघोषित कफ्र्यू जैसे हो जाएंगे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









