घर भूल गया मास्क, अभी खरीद लेता हूं , यातायात पुलिस ने वाहन चालकों पर लगाया अर्थदंड

Feb 27 2021

ग्वालियर। शनिवार की सुबह 9 बजे फूलबाग चौराहा पर यातायात के एक सिपाही ने एक्टिवा सवार किशोर को बिना मास्क के वाहन चलाने पर रोका तो उसने कहा कि ....आज छोड़ दो अंकल कसम से कल से मास्क लगाउंगा। यातायात पुलिस ने शनिवार सुबह से ही शहर के प्रमुख चौराहों पर मास्क पहनो मुहिम के तहत अभियान चलाया। वहीं यातायात पुलिस ने बिना हेलमेट पहने लगभग एक सैंकड़ा वाहन चालकों को रोक उनका चालान काटा और आगे से मास्क पहनने की हिदायत दी। पुलिस ने पड़ाव चौराहा,शिन्दे की छावनी, फूलबाग चौराहा, गश्त का ताजिया और अन्य स्थानों पर चैकिंग अभियान चलाकर हजारों रुपए का जुर्माना वसूला। उल्लेखनीय है कि जिले में कोरोना के मामले फिर बढ़े हैं, लोग सोशल दूरी का पालन भी नहीं कर रहे हैं। यातायात पुलिस द्वारा मास्क जागरुकता के लिए अभियान चलाया जा रहा है।