सावरकर जी को शीघ्र भारत रत्न दिया जाए:डॉ. भारद्वाज

Feb 27 2021

ग्वालियर। वीरसावरकर की पुण्य तिथि पर हिन्दू महासभा ने विनोद जोशी के नेतृत्व में अपने कार्यालय हिन्दू महासभा भवन दौलत गंज पर स्थापित वीर सावरकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण पुष्पांजलि अर्पित कर रैली का शुभारंभ किया और यह विभिन्न मार्गों से होते हुए वीर सावरकर सरोवर पहुंची रैली का जगह जगह पर आम नागरिकों द्वारा पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।
मुख्य अतिथि राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ जयवीर भारद्वाज ने अपने वक्तव्य में कहा कि अब तथाकथित गांधी वाद का युग समाप्त हो चुका है और सावरकरवाद का उदय हो चुका है, अब तत्काल भारत को हिन्दू राष्ट्र घोषित कर वीर सावरकर को भारत रत्न दिया जाए।
रैली का नेतृत्व कर रहे प्रदेश महामंत्री विनोद जोशी ,प्रदेश संगठन मंत्री लालजी शर्मा ने कहा कि वीर सावरकर एक मात्र आज़ादी के सेनानी थे जिनसे अंग्रेजी हुकूमत इतना भय खाती थी कि दो दो बार काला पानी की सजा दी। कार्यक्रम का संचालन कर रहे प्रदेश उपाध्यक्ष रामबाबू सैन, जि़ला अध्यक्ष हरीदास अगवाल ने कहा कि वीर सावरकर ही पहले व्यक्ति थे जिन्होंने विदेशी वस्तुओं का वहिष्कार कर स्वदेशी अपनाओ का नारा दिया, और आज भारत उसी मार्ग पर चल पड़ा है।
कार्यक्रम में डॉ जयवीर भारद्वाज, विनोद जोशी, लालजी शर्मा, रामबाबू सेन,  पवन गुप्ता, हरिदास अग्रवाल, मनोज जाटव, मुकेश बघेल, विनीत श्रीवास्तव, संजय शर्मा, निखिल पांडेय, मोहन सिंह बघेले, हेमंत कांकर, बंटी गुर्जर, लक्ष्मण बघेल, महेश गुजराती, धरमवीर राठोर, आदित्य भार्गव, आनंद माहौर, सचिन झा, रामनिवास गुर्जर, आरती सूर्यवंशी, ममता शर्मा, दीपक शाक्य, घनश्याम राठौर, सुरेंद्र राठौर, कुश बघेल सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे। अंत में वीर सावरकर प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दो मिनिट का मौन रख कर श्रद्धांजलि अर्पित की।