रेल टै्रक का ट्रेलर विंडो निरीक्षण करने पहुंचे पमरे जीएम

Feb 26 2021

ग्वालियर। ग्वालियर से गुना तक रेलवे ट्रैक का विंडों निरीक्षण करने शुक्रवार की सुबह जीएम स्पेशल ट्रेन से ग्वालियर पहुंचे पश्चिम मध्य रेलवे के महाप्रबंधक ने ग्वालियर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर चार का निरीक्षण कर यात्रियों को दी जाने वाली सुविधाओं की जानकारी ली। स्थानीय रेल अधिकारियों से बातचीत करने व जल्द से जल्द यात्रियों को दी जाने वाली सुविधाओं को शुरु करने के निर्देश देने के बाद जीएम रेल ट्रैक का विंडो निरीक्षण करने के लिए स्पेशल ट्रेन से ग्वालियर से गुना के लिए रवाना हो गए। पश्चिम मध्य रेलवे के महा प्रबंधक शैलेन्द्र कुमार शुक्रवार की सुबह जीएम स्पेशल ट्रेन से ग्वालियर पहुंचे।
ग्वालियर पहुंचकर जीएम शैलेन्द्र कुमार ने स्थानीय रेल अधिकारियों से जानकारी ली कि कोरोना काल के चलते इस रूट पर अभी इंटरसिटी व हाल में ही इंदौर-चंडीगढ़ एक्सप्रेस का संचालन शुरु किया है इन दोनों ट्रेनों को मुसाफिरों का साथ मिल रहा है या नहीं। जीएम शैलेन्द्र कुमार ने कहा कि इस रूट पर दौडऩे वाली ट्रेनों की गति बढ़ाने के लिए रेलवे ट्रैक को बदला गया है। जल्द ही कई और ट्रेनों का संचालन शुरु किया जाएगा।
जीएम ने ग्वालियर स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर चार का निरीक्षण भी किया और कुछ देर रुकने के बाद जीएम स्पेशल से रेल पथ का वार्षिक विंडो निरीक्षण करने के लिए पश्चिम मध्य रेलवे के अन्य रेल अधिकारियों के साथ ग्वालियर से शिवपुरी के लिए रवाना हो गए।