जनजागरण अभियान चलाया, बांटे मास्क

Feb 26 2021

ग्वालियर। स्वामी विवेकानंद सेवा समिति द्वारा कोरोना काल से लगातारकोरोनावायरस के प्रति जनजागरण अभियान लोगों के बीच में चलाया जा रहा है करीब 6 माह से लगातार यह जन जागरण अभियान चलाया जा रहा है। शुक्रवार को जन जागरण अभियान की शुरुआत स्वामी विवेकानंद चौराहा थाटीपुर से शुरू की गई जो लगातार सात दिवस तक चलेगी आज लोगों के बीच में रहकर लोगों को कोरोनावायरस के बारे में बताया और कहा कि अभी वायरस गया नहीं है वायरस सभी जस के तस हैं घर के बाहर जब भी निकलो जब मास्क लगाकर ही निकलो जब तक आम जन तक वैक्सीन नहीं पहुंचती तब तक मास्क को ही वैक्सीन समझो इस बीच लोगों को मास्क का भी वितरण किए गए। 
कोरोना संक्रमण के बढ़ते हुए मरीजों को लेकर लोगों के बीच में जाकर उन्हें मास्क के प्रति जागरूक किया इस अवसर पर स्वामी विवेकानंद सेवा समिति के जिला अध्यक्ष नूतन श्रीवास्तव, श्रीमती निष्ठा सिंह, संजीव शर्मा, पुरुषोाम शर्मा, राकेश साहू, संतोष परिहार, शुभम त्रिपाठी, मनोज दुबे आदि लोग उपस्थित थे।