फायर अधिकारी देवेन्द्र जखेनिया का हार्ट-अटैक से निधन

Feb 26 2021

ग्वालियर। नगर-निगम के फायर बिग्रेड अधिकारी देवेन्द्र कुमार जखेनिया का हार्ट-अटैक आने से निधन हो गया। उनके निधन की सूचना पर समूची नगर-निगम में शोक कीलहर फैल गई। बताया जाता है कि उन्हें डायबिटिज की बीमारी थी। हाल ही में वह जयारोग्य अस्पताल में भर्ती हुए थे और डिस्चार्ज होकर घर पर ही स्वास्थ्य लाभ ले रहे थे। 
गुरूवार देर रात उन्हें हार्ट अटैक आया और उनका निधन हो गया। जैसे ही श्री जखेनिया के निधन की सूचना मिली तो नगर-निगम के अधिकारी और कार्मचारी घर पर पहुंचना शुरू हो गए। वे अपने पीछे तीन पुत्र-पुत्रियां छोड़ गए हैं।