कैट के आव्हान पर ग्वालियर बंद सफल, प्रमुख बाजार रहे बंद, सड़कों पर दिखा सन्नाटा
Feb 26 2021
ग्वालियर। जीएसटी में विसंगति को लेकर कैट के आव्हान पर भारत बंद के तहत ग्वालियर में भी व्यवसायिक संगठनों ने अपने-अपने बाजार बंद रखे और केन्द्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। पिछले एक पखवाड़े से कैट के पदाधिकारी विभिन्न बाजारों में भ्रमण कर शुक्रवार के बंद को लेकर समर्थन जुटाने में लगे हुए थे जिसका असर आज बाजार में दिखा और शहर के प्रमुख बाजार बंद रहे। हालांकि कुछ व्यवसाईयों ने अपने प्रतिष्ठान खोले और रोज की तरह काम किया लेकिन अस्सी फीसदी बाजार पूर्णत: बंद रहे।
उल्लेखनीय है कि जीएसटी में विसंगति को लेकर व्यवसाईयों को भारी परेशानी आ रही है। बार-बार सरकार से जीएसटी में विसंगति को दूर करने का आग्रह करने के बाद भी जब सरकार ने इस ओर ध्यान नहीं दिया तो व्यवसाईयों ने एकजुट होकर ना सिर्फ एकजुटता का परिचय दिया बल्कि अपने-अपने प्रतिष्ठान बंद रखकर सरकार का विरोध किया और जीएसटी की विसंगति को तत्काल दूर करने की सरकार से मांग की। बंद का असर शहर के प्रमुख बाजार लोहिया बाजार, दाल बाजार, महाराज बाड़ा, सराफा बाजार, डीडवाना ओली, किलागेट, हजीरा, मुरार आदि क्षेत्रों में देखने को मिला और यहां दोपहर तक बाजार पूर्णरूप से बंद रहे। अहम बात यह है कि बंद के दौरान कैट और चेबर के पदाधिकारियों ने उन व्यवसाईयों से प्रतिष्ठान बंद करने का आग्रह किया जिन्होंने अपने प्रतिष्ठान खोल रखे थे। बंद को ध्यान में रखते हुए पुलिस और प्रशासन ने भी पुता इंतजाम कर लिए ताकि किसी प्रकार अव्यवस्था ना फैले। सुबह से ही प्रमुख बाजारों में पुलिस बल की तैनाती रही और व्यवसाईयों ने भी अपनी मर्जी से प्रतिष्ठानों को बंद रखकर बंद का पूर्ण समर्थन किया।
सड़कों पर कम आबाजाही दिखी
बंद को लेकर सुबह से लोग असमंजस में थे और इस कारण सड़कों पर भी लोगों की आबाजाही कम देखने को मिली। टेम्पो और ऑटो तो रेाज की तरह चले पर सवारियों का टोटा रहा और इक्का-दुक्का सवारियां ही मिलीं। ऑफिस जाने वाले लोग ही सड़कों पर नजर आए कैट के ग्वालियर बंद को ध्यान में रखते हुए बाजार जाने वाले लोगों ने तो घर से निकलने में परहेज किया और सड़कों पर केवल ऑफिस या स्टेशन व अस्पताल जाने वाले लोगों की आबाजाही ही दिखी।
मेला भी रहा पूर्ण रूप से बंद
बंद के समर्थन में मेला एसोसिएशन ने भी अपना समर्थन दिया और दोपहर तक मेला भी पूर्णरूप से बंद रहा। हालांकि अभी मेले में रौनक नहीं आई है पर आमदिनों में सुबह दस बजे तक मेला खुलना शुरू हो जाता है। लेकिन शुक्रवार को बंद को ध्यान में रखते हुए दोपहर 12 बजे तक मेला वीरान सा पड़ा था।
इन बाजारों में पसरा रहा सन्नाटा
कैट के बंद के समर्थन में लोहिया बाजार, दाल बाजार, नया बाजार, सराफा बाजार, महाराज बाड़ा, डीडवाना ओली, किलागेट स्थित सराफा बाजार, हजीरा, मुरार स्थित सराफा व अन्य बाजारों में वीरानी सी छाई रही और अन्य बाजार खुले रहे।
गली-मोहल्लों व सड़कों के बाजार खुले रहे
बंद के समर्थन में जहां विभिन्न व्यवसायिक संगठन और एसोसिएशन ने अपने-अपने बाजार बंद रखे वहीं गली-मौहल्लों व सड़कों पर स्थित दुकाने रोज की तरह खुलीं औरबंद का बिल्कुल भी असर देखने को नहीं मिला।
पुलिस रही मुस्तैद
बंद के दौरान किसी प्रकार की अव्यवस्था ना फैले इस बात को ध्यान में रखते हुए शहर के प्रमुख बाजारों और प्रमुख स्थलों पर पुलिस बल तैनात रहा।
व्यवसाईयों ने स्वेचछा से दिया समर्थन
कैट के बंद का अधिकांश व्यवसाईयों ने स्वे'छा से समर्थन किया और जहां व्यवसाईयों ने दुकाने खोलने की कोशिश की उन्हें प्रतिष्ठान बंद करने के लिए आग्रह किया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









