बेटी की मौत के बाद मां का आरोप, पुलिस नहीं कर रही सुनवाई
Feb 25 2021
ग्वालियर। एक छात्रा के खुदकुशी के मामले में उस समय सनसनी फैल गई जब छात्रा की मां ने एक लड़के की मानसिक प्रताडऩा से तंग आकर बेटी के यह कदम उठाने का आरोप लगाया। छात्रा को कई दिन से एक लड़का परेशान कर रहा था। इसकी शिकायत मुरार थाना में भी की गई। छात्रा ने खुदकुशी जैसा आत्मघाती कदम उठाने से पहले मां को फोन कर उस लड़के का फोन आने की बात भी कही थी। छात्रा की मां का आरोप है कि अब पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है।
उल्लेखनीय है कि11 फरवरी को 17 वर्षीय रचना पुत्री बबलू यादव निवासी मुरार घासमंडी ने फांसी लगाकर जान दे दी थी। जिस समय यह घटना हुई रचना के मां-पिता व भाई सागर गए थे। घटना का पता उस समय लगा जब मकान मालिक की पत्नी उसे खाना देने गई थी। घटना से पहले छात्रा ने किसी को वीडियो कॉलिंग की थी। इस मामले में पुलिस मर्ग कायम कर जांच कर रही है।
बेटी चली गई प्रताडऩा देने वाला आजाद घूम रहा
इस मामले में मृतक छात्रा की मां घासमंडी मुरार निवासी ममता यादव ने डीडी नगर में रहने वाले अभिषेक नरवरिया पर उसकी बेटी को मानसिक रूप से प्रताडि़त कर खुदकुशी जैसा कदम उठाने पर विवश करने का आरोप लगाया है। ममता का आरोप है कि यह अभिषेक उसकी बेटी को परेशान करता था। बेटी ने कई बार बताया जिसकी शिकायत मुरार थाने में की गई लेकिन पुलिस ने गंभीरता से नहीं लिया। विगत 11 फरवरी को बेटी को अभिषेक ने बुलाकर गाली गलौज की और उसे पीटा। उसे खुदकुशी करने के लिए मजबूर किया। उसने फोन करके यह बात मुझे भी बताई। पर मैं शहर से बाहर थी इसलिए मैंने उससे कहा कि वह मुरार थाना में फोन करके बताएं। उसने फोन लगाया भी, लेकिन लाइन व्यस्त होने के कारण बात नही हो सकी। मैंने वापस बेटी को फोन किया तो उसने उठाया नहीं। मकान मालकिन खाना देने गई तो देखा कि बेटी ने फांसी लगा ली है। मैंने पुलिस को फोन करके बताया। जब तक हम घर पहुंचे पुलिस लाश को फांसी के फंदे से उतार चुकी थी। हमने अभिषेक के बारे में पुलिस को बताया लेकिन आज तक एफआईआर नहीं की गई है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









