प्रतिमा स्थल से टकराई क्रेटा कार, हुई क्षतिग्रस्त

Feb 25 2021

ग्वालियर। वाहन चालक की लापरवाही से एक क्रेटा कार अचलेश्वर चौराहे पर स्थित प्रतिमा स्थल से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गई। बताया जाता है कि हादसे के बाद कार चालक मौके से भाग गए। जानकारी अनुसार एक सफेद रंग की क्रेटा कार क्रमांक एमपी07-सीई 7658 तेज गति से आकर महादजी सिंधिया प्रतिमा स्थल से टकरा गई। चूंकि कार स्पीड में थी तो कार का अगला हिस्सा जोरदार आवाज के साथ भिड़ गया। सुबह के समय पुलिस पहुंची। हादसे में कितने घायल हुए है इसका पता पुलिस लगा रही है। कार नेहा यादव निवासी मस्जिद वाली गली, सिकंदर कपू के नाम आरटीओ में रजिस्टर्ड है।