धूप में दिख रही तल्खी, गर्मी दिखा रही असर
Feb 25 2021
ग्वालियर। वातावरण में नमी नहीं रहने से मौसम शुष्क बना हुआ है। साथ ही हवाओं का रुख भी परिवर्तनशील बना हुआ है। इससे जिले में अधिकतम और न्यूनतम तापमान बढ़ रहा है। इससे धूप में चुभन बढ़ गई है। रात में भी गर्मी का असर दिखने लगा है।
मौसम विज्ञानियों के मुताबिक मौसम का मिजाज अभी तीन-चार दिन तक इसी तरह बना रहने की संभावना है। वर्तमान में मध्य प्रदेश में कोई वेदर सिस्टम सक्रिय नहीं है। साथ ही हवा का रुख भी दक्षिणी और उत्तर-पूर्वी हो रहा है। इससे दिन और रात के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। धूप में तल्खी महसूस होने लगी है।
गुरुवार को गर्मी के तेवर और तीखे दिखाई दिए। वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ पाकिस्तान और उससे लगे उत्तर भारत में सक्रिय है। द्रोणिका लाइन (ट्रफ) के रूप में मौजूद इस सिस्टम के असर से उारी पाकिस्तान पर एक प्रेरित चक्रवात बना हुआ है। इससे हवा का रुख लगातार परिवर्तशील हो रहा है। हवा की दिशा कभी दक्षिणी तो कभी उत्तर-पूर्वी हो रही है। वातावरण में नमी भी मौजूद नहीं है। इससे मौसम पूरी तरह शुष्क बना हुआ है। इस वजह से तापमान में बढ़ोतरी का सिलसिला जारी है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









