भीतर पंखे चले, बाहर खुल गए छाते
Feb 24 2021
ग्वालियर। मौसम में परिवर्तन इतनी तेजी से हो रहा है कि तीन ही दिन में पूरी तरह हालात बदल गए हैं। बुधवार को तो सुबह से खिली थेज धूप के कारण लोगों को दोपहर से पहले ही पसीना- पसीना होना पड़ा, वहीं कमजोर मानसून के चलते जहां लोगों को छाता लगाने की जरूरत महसूस नहींं हुई थी, वहीं अब अभी से चटक धूप से बचने के लिए सुबह ही छाते खुल गए। फिलहाल गनीमत यह है कि हवा में गर्माहट नहीं है, लेकिन मौसम के जानकार साफ इशारा कर रहे हैं कि जल्दी ही फिजा जबरदस्त रूप से गर्मा जाएगी, जिसके असर से हवा में गर्मी घुलते ही हालात और बिगड़ेंगे।
फिलहाल तो घरों और दफ्तरों में 24 घंटे के भीतर ही पंखों की स्पीड बढ़ानी पड़ गई। आज हल्के बादल छाने की संभावना जताते हुए मौसम विभाग ने कहा है कि इसके बाद रात के पारे में और इजाफा होगा, जिससे रजाई, कंबल भी संदूक में बंद हो जाएंगे।
न्यूनतम पारा 12,5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, यह सामान्य से 1.8 डिग्री सेल्सियस अधिक था, इस दौरान बाहर भले ही सर्दी का अहसास रहा हो, लेकिन घर के भीतर रजाई और कंबल भारी पड़े, सर्दी का मिला जुला असर था ऐसे में रजाई ओढऩे के साथ पंखा भी चलाना पड़ा। यही नहीं गर्मी के बढ़ते प्रभाव के साथ ही मच्छरों की आमद भी होने से लोगों की परेशानी और बढ़ गई। रात के पारे का असर सुबह से ही दिखाई दिया, जिसके चलते सुबह साढ़े पांच बजे ही पारा 14.2 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, वहीं साढ़े आठ बजे 15.6 डिग्री सेल्सियस रहा, इसके मात्र तीन घंटे बाद ही साढ़े ग्यारह बजे पारा 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ और इसने यह साफ कर दिया कि अब अधिकतम पारा जो कल 33.6 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा था वह 35 डिग्री सेल्सियस के पार जा सकता है। कल यह सामान्य से पूरे साढ़े छह डिग्री सेल्सियस अधिक रहा था। गर्माहट बढ़ते ही नमी की मात्रा में गिरावट दिखाई दी। यह 73 प्रतिशत रही जो कि सामान्य से 14 प्रतिशत अधिक थी।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









