दिव्यांगों को बांटी खाद्य सामग्री

Feb 24 2021

ग्वालियर। सामाजिक क्षेत्र में अग्रणी संस्था द राइजिंग वल्र्ड फाउंडेशन द्वारा माधव अंधाश्रम में दिव्यांग बच्चों को खाद्य, फल एवं चिकित्सा सामग्री का वितरण किया। संस्था के पदाधिकारियों के साथ भाजपा के युवा नेता पीताबर प्रताप सिंह, मंडल अध्यक्ष अनुराधा शर्मा, रुमणी जोशी, चेतन मंडलोई, रवि पांडे आदि ने दिव्यांगों को खाद्य सामग्री, फल, मास्क एवं सेनेटाइजर देकर उनका उत्साहवर्धन किया। इस दौरान बच्चों ने गीत गाकर उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। उल्लेखनीय है कि द राइजिंग वल्र्ड फाउंडेशन की संचार निदेशक श्रीमती नंदनी सिंह झाबुआ के निर्देशन में ग्वालियर अंचल में समाजसेवा के क्षेत्र में काफी समय से कार्य किया जा रहा है। स्वास्थ्य शिविर, कोविडकाल में जरूरतमंदों की मदद, छात्रों को पाठ्य सामग्री, दवाओं का वितरण सहित अन्य कार्य किए जा चुके हैं।