परिवहन चेकिंग देख स्टेयरिंग मोड़कर भगा ले गए बस
Feb 23 2021
ग्वालियर। पनिहार हाइवे से गुजर रही दो ओवर लोड बसों को सड़कों पर उतरे अपर परिवहन आयुक्त सहित अधीनस्थ अफसरों जप्त कर पनिहार थाने में खड़ा करवा दिया। वहीं मोटर व्हीकल एक्ट अधिनियम का उल्लंघन क रते नौ बसों के खिलाफ परिवहन अमले ने चालानी कार्रवाई की। वहीं पनिहार हाइवे पर चेकिंग की जानकारी मिलते ही ग्वालियर व शिवपुरी से आने वाली बसों के चालक चेकिंग से बचने के लिए बस का स्टेयरिंग मोडकर चालकों ने गांवों के अंदर खड़ा कर दिया। क्षमता से अधिक बस में यात्रियों को बैठाकर मुसाफिरों की जान जोखिम में डालने वाले बस चालकों के खिलाफ परिवहन महकमा बीते छह दिनों से हाइवे पर उतरकर मोटर व्हीकल एक्ट का उल्लंघन करने वाले बस चालकों के खिलाफ कार्रवाई को अंजाम दे रहा है। मंगलवार की सुबह अपर परिवहन आयुक्त अपर अरविन्द सक्सैना, आरटीओ एपीएस चौहान सहित परिवहन विभाग का उडनदस्ता बसों की चेकिंग के लिए पनिहार हाइवे जा पहुंचा।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









