आ गई गर्मी पंखे ऑन, गर्म कपड़े आउट
Feb 23 2021
ग्वालियर। इस बार अपना प्रभाव ठीक से न डाल पाने के कारण शरमाती- सकुचाती अंतत: विदा लेने पर ही मजबूर हो गई। देर रात और अलसुबह की बात छोड़ दें तो फिर समझ ले कि गर्मी का आगमान हो चुका है, इसके साथ ही पंखों के स्विच ऑन हो गए हैं और गर्म कपड़े आउट।
दिन में गर्मी के तेर इतने तीखे हो गए हैं कि जैकेट और कोट पहन लिए जाएं तो फिर खाल जल जाए। दिन के साथ ही अब रात का पारा भी तेजी पकड़ता जा रहा है। जहां न्यूनतम पारा 12.4 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा और सामान्य से 1.7 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा, वहीं कल दोपहर पारे ने मैराथन की तरह दौड़ लगा दी और यह सामान्य से 31 डिग्री पार निकल गया और सामान्य से पूरे 4.7 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज हुआ।
बीते पांच दिन में पारे ने लगातार अपनी बढ़त बनाए रखी, जिसके चलते अब सर्दी सहमने लगी है और गर्मी ने अपना स्थान बनाना शुरु कर दिया है। मंगलवार की सुबह से जब तेज धूप खिली तो फिर सर्दी हवा हो गई और इस राहत का लोगों ने भी खूब फायदा उठाया, सुबह से दिनचर्या सामान्य रही, लोगों ने अपने कामकाज को सुबह से ही अंजाम देना शुरु कर दिया। सड़कों पर सामान्य भीड़ रही, वहीं बाजार भी जल्दी खुल गए। यही हाल रहा तो फिर जल्द ही कूलर और एसी का इस्तेमाल भी होने लगेगा। पारा बढऩे से रात में भी कमरे के भीतर बेचैनी का अनुभव हुआ तो फिर कम स्पीड में ही सही लोगों को पंखों के स्विच ऑन करने पड़ गए। वहीं दिन में तो अब टोटल गर्मी है ऐसे में पंखे के बिना बैठना ही मुश्किल है।
मौसम विशेषज्ञ सीके उपाध्याय का कहना है कि अब पारा भले ही स्थिर रहे, लेकिन गिरेगा नहीं, जिसके प्रभाव से गर्मी बढ़ेगी। उनका कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ बना तो हुआ है, लेकिन ऊपर से आती गर्म हवा और नीचे की सर्द हवा के टकराव के चलते यह असर नहीं दिखा पा रहा, ऐसे में कल जरूर हल्के बादल छा सकते हैं, लेकिन इसका पारे पर असर नहीं पड़ेगा।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









