लायंस क्लब ग्वालियर क्लासिक द्वारा वसंतोत्सव आयोजित

Feb 23 2021

ग्वालियर। लायंस क्लब ग्वालियर क्लासिक द्वारा वसंतोत्सव का आयोजन होटल रीजेंसी स्क्वायर में आयोजित किया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ नितिन मांगलिक, धर्मेन्द्र जैन, शिव शंकर अग्रवाल, ममता अग्रवाल, नरेंद्र सिंघल, प्रवीण गुप्ता द्वारा दीप प्रज्वलित कर व माँ सरस्वती की वंदना कर किया गया। इसमें क्लब के अध्यक्ष प्रवीण गुप्ता द्वारा सभी अतिथियों का स्वागत किया गया।
 इस आयोजन की सयोंजक रश्मि शिंदे व राजेश वर्षा दानी द्वारा कार्यक्रम को बहुत ही हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में कई प्रकार के खेलों का आयोजन रश्मि शिंदे, राजेश वर्षा दानी, कपिल नेहा अग्रवाल द्वारा किया गया। 
जिसमे क्लब अध्यक्ष प्रवीण गुप्ता द्वारा पहले आओ पहले पाओ" प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें विजेताओं का चयन लकी ड्रॉ के माध्यम से किया गया जिसमें क्लब अध्यक्ष द्वारा विजेताओं को पुरस्कार भी दिए गए। कार्यक्रम सयोंजक रश्मि शिंदे व राजेश वर्षा दानी द्वारा कपल डांस, अंताक्षरी जैसे कई शानदार खेलों का आयोजन बहुत शानदार रूप से प्रस्तुत किये गए।
 इस मौके पर प्रेसिडेंट प्रवीण गुप्ता, सचिव ललित गांधी, कोषाध्यक्ष जगदीश अग्रवाल, नरेंद्र सिंघल, ममता शिवशंकर अग्रवाल, कपिल नेहा अग्रवाल, रीना गांधी, कमल जैन, रश्मि शिंदे, शिप्रा गोयल, पंकज गोयल, एएम अग्रवाल, अमित गोयल, बीडी सिंघल, अरविंद शिवहरे, रघुवंश मणि अग्रवाल, राजेश वर्षा दानी, देवेंद्र गुप्ता, आरपी बंसल, प्रदीप अग्रवाल, अमित श्रीवास्तव, नितेश सिंघल मुख्य रूप से उपस्थित थे।