अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस केएमजे अंश हॉस्पिटल का शुभारंभ, ऊर्जा मंत्री प्रधुम्न सिंह तोमर रहे मौजूद

Feb 22 2021

ग्वालियर। शहर को स्वास्थ्य सेवाअेां के क्षेत्र में एक बड़ी सौगात केएमजे अंश हॉस्पिटल के रूप में शामिल हो गया। जेल रोड़, भारत पेट्रोल पम्प के पास स्थित हॉस्पिटल का शुभारंभ श्री दंदरौआ सरकार के महंत के मुख्य आथित्य में हुआ। इस दौरान ऊर्जा मंत्री प्रधुम्न सिंह तोमर, संत कृपाल सिंह, पूर्व मंत्री रुस्तम सिंह भी मौजूद थे। अस्पताल में अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस 9 बिस्तर का आईसीयू तैयार किया गया है। वहीं जनरल वार्ड और स्पेशल रूम और कैस लेस की अस्पताल में व्यवस्था है। केएमजे अंश हॉस्पिटल में आने वाले मरीजों के लिए विशेष सुविधायें प्रदान की जा रही हैं। एक हजार रूपए देकर एक परिवार पूरे एक वर्ष अस्पताल की ओपीडी में फ्री उपचार ले सकता है।
अस्पताल के मेडिसिन विभाग में  एमडी मेडिसिन डॉक्टर अमित कटारे, हड्डी एवं जोड़ रोग (ऑर्थोपेडिक विभाग) में डीआर्थो डॉक्टर विक्रम सिंह तोमर और गायनिक विभाग में एमबीबीएस, डीएनबी, डीजीओ, एफएमएएस स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ के रूप में डॉक्टर ईशा महाजन मरीजों को अपनी सेवायें देंगी।