धूप में आई चमक, लगने लगी गर्र्मी
Feb 22 2021
ग्वालियर। जिले में अभी नया कोई वेदर सिस्टम सक्रिय नहीं है। इससे मौसम साफ हो गया है। बादल छंटने के साथ ही हवाओं का रुख भी बदलकर उत्तरी और उत्तर-पूर्वी हो गया है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक उत्तर भारत में एक पश्चिमी विक्षोभ मौजूद है। सोमवार को भी एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत में दाखिल हुआ।
हालांकि इन दोनों सिस्टम से मध्य प्रदेश के मौसम पर विशेष प्रभाव पडऩे की संभावना नहीं है। इस वजह से अभी मौसम शुष्क ही रहेगा। अधिकतम तापमान बढऩे से दिन में धूप में तल्खी बढऩे लगेगी। रात में भी तापमान में धीरे-धीरे इजाफा होने लगेगा। मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक रविवार से अधिकतम और न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज होने लगी है। मौसम विभाग के अनुसार वातावरण में नमी कम होने के कारण बादल पूरी तरह छंट गए हैं। हवा का रुख उारी और उत्तर-पूर्वी बना हुआ है।
औसत 10 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चल रही सर्द हवाओं के कारण रात में अभी तक ठंडक बरकरार है, लेकिन मौसम साफ रहने के कारण धूप में तल्खी बढऩे लगी है। इससे अब न्यूनतम तापमान भी धीरे-धीरे बढऩे लगेगा।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









