तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवार को मारी टक्कर, अस्पताल में मौत
Feb 22 2021
ग्वालियर। दोस्त से मिलकर लौट रहे एक युवक को तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। घटना मॉडल टाउन सिटी कलेक्ट्रेट रोड की है। घायल को लोगों ने अस्पताल पहुंचाया था, जहां कुछ देर बाद दम तोड़ दिया। पता लगा है कि युवक खुद की ट्रैवल्स एजेंसी खोलना चाहता था। विश्वविद्यालय थाना पुलिस ने शव पोस्टमार्टम कराया है। पुलिस ने आरोपी वाहन चालक को पकड़कर ट्रैक्टर जब्त कर लिया है। सोमवार दोपहर घटना से आक्रोशित परिजन ने गोला का मंदिर पर जाम लगा दिया। किसी तरह पुलिस ने परिजन को समझाकर जाम खुलवाया है।
महाराजपुरा के शताब्दीपुरम निवासी मुकुल पटवा (22) पुत्र कैलाश पटवा टैक्सी चालक था। अभी किसी डॉक्टर के यहां वह काम कर रहा था। उसका सपना था कि वह खुद ट्रैवल्स एजेंसी का मालिक हो। इसके लिए प्रयास भी कर रहा था। वह विश्वविद्यालय क्षेत्र के सिरोल में दोस्त से मिलने के लिए आया था। बाइक पर सवार होकर वापस घर लौट रहा था। वह मॉडल टाउन सिटी कलेक्टोरेट रोड के पास पहुंचा ही था कि सामने से आ रहे ट्रैक्टर के चालक ने टक्कर मार दी। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने उसे अस्पताल भिजवाकर पुलिस को सूचना दी। डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। टक्कर मारने के बाद आरोपी वाहन लेकर फरार हो गया, जिसे पुलिस ने पकड़ लिया है। वाहन भी जब्त कर लिया है। पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
बेटे के साथ चला गया सपना
सोमवार दोपहर पुलिस ने मुकुल के शव का पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम हाउस के बाहर खड़े मृतक के पिता कैलाश पटवा का कहना है कि उन्हें नहीं पता था कि जब बेटा घर से निकल रहा है, तो कभी लौटकर नहीं आएगा। वह बोले हैं कि उसके बहुत सपने थे, लेकिन अब बेटे के साथ उसका सपना भी हमेशा के लिए चला गया।
परिजन ने किया चक्काजाम
सोमवार दोपहर पोस्टमार्टम के बाद परिजन व स्थानीय लोग शव लेकर गोला का मंदिर चौराहा पर पहुूंचे और जाम लगा दिया। परिजन का कहना था कि पुलिस आरोपी वाहन को नहीं पकड़ रही है। परिजन का आरोप था कि रेत के अवैध परिवहन में लगे ट्रैक्टर-ट्रॉली से मुकुल को कुचला गया है। यह वाहन शहर में बंद होने चाहिए। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पूलिस ने स्थिति को संभाला। साथ ही परिवार के तत्काल 5 हजार रुपए की आर्थिक मदद व आगे मदद का आश्वासन देकर जाम को खुलवाया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









