भारत विकास परिषद तानसेन शाखा के चुनाव हुए
Feb 21 2021
ग्वालियर। भारत विकास परिषद तानसेन शाखा ग्वालियर की वर्ष 2021-22 हेतु नई कार्यकारिणी का चुनाव सहयोग गार्डन रमटापुरा में सम्पन्न हुआ। शाखा के अध्यक्ष कमल किशोर गुप्ता द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार वर्तमान कार्यकारिणी का कार्यकाल पूर्ण होने के कारण एकट चुनाव कराए गए है। कार्यक्रम की अध्यक्षता क्षेत्रीय मंत्री संस्कार पीडी मिश्रा द्वारा की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रान्त द्वारा नामित चुनाव अधिकारी संजय धवन प्रांतीय संगठन मंत्री थे। सर्वप्रथम अतिथियों द्वारा मां भारती एवं स्वामी विवेकानंद के चित्रों पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। शाखा अध्यक्ष कमल किशोर गुप्ता द्वारा पधारे अतिथि एवं सदस्यों के सम्मान में स्वागत भाषण दिया गया। तत्पश्चात शाखा सदस्यों एवं बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गयी।
इसके पश्चात चुनाव अधिकारी संजय धवन की देखरेख में चुनाव प्रक्रिया प्रारंभ की गई। विधिवत चुनाव प्रक्रिया का पालन कर चुनाव सम्पन्न कराये गए। चुनाव अधिकारी संजय धवन द्वारा चुनाव प्रक्रिया के उपरांत घोषित परिणामों के अनुसार अर्चना मिश्रा को अध्यक्ष, अशोक शर्मा को सचिव तथा अरविंद गौड़ को कोषाध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन शाखा के सचिव जयजीव मिश्रा द्वारा किया गया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









