स्कूल बस में ढो रहे थे सवारी, दस्ते ने की जप्त

Feb 21 2021

ग्वालियर। परिवहन विभाग की रविवार चौथे दिन हाइवे पर बिना परमिट व बिना टैक्स जमा किए दौड़ रही सवारी बसों पर कार्रवाई जारी रही। रविवार को घांटीगांव हाइवे से गुजर रहीं तीन बसों के खिलाफ संभागीय परिवहन उडऩ स्क्वाड ने कार्रवाई को अंजाम दिया। कार्रवाई के दौरान एक ऐसी बस पकड़ में आई जो परिवहन विभाग में स्कूल बस के नाम से रजिस्टर्ड थी लेकिन हाइवे पर सवारी पकड़ी गई।
 परिवहन उडऩदस्ता प्रभारी टीएसआई विनीत कुमार गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि रविवार को परिवहन आयुक्त मुकेश जैन के निर्देश पर चौथे दिन घाटीगांव क्षेत्र में कार्रवाई को अंजाम दिया गया। कार्रवाई के दौरान परिवहन विभाग ने तीन बसों के खिलाफ कार्रवाई कर उन्हें मौके पर ही जप्त किया गया। श्री गुप्ता ने बताया कि एक बस में क्षमता से अधिक सवारी मिली वहीं एक बस बिना परमिट के सड़कों पर दौड़ रही थी।